We're open, now in Nagpur, HSR Layout (Bengaluru) & Salt Lake (Kolkata). Locate Us
We're open, now in Nagpur, HSR Layout (Bengaluru) & Salt Lake (Kolkata). Locate Us
USA

Explore Veena World Travel Stories

  • Travel Inspiration
  • Destination Guides
  • Travel Tips

पहली उड़ान वाला एहसास

14 mins. read
Sunila Patil
Sunila Patil
14 Mins Read
July 29, 2026
July 29, 2026

Quick Summary

पहली इंटरनेशनल फ्लाइट का एहसास दुनिया को नए नज़रिए से देखने जैसा होता है, इसलिए थाईलैंड की यात्रा से शुरुआत करें।

बैंकॉक में टुक-टुक के साथ मोलभाव करना एक मजेदार अनुभव है जिसे आप लंबे समय तक याद रखेंगे।

सिंगापुर में सेंटोसा आइलैंड, यूनिवर्सल स्टूडियोज़, गार्डन्स बाय द बे और ऑर्चर्ड रोड हर उम्र के लिए खास हैं।

वियतनाम में दा नांग का गोल्डन ब्रिज, होई आन की लालटेन और हा लॉन्ग बे की प्राकृतिक सुंदरता अविस्मरणीय लगती है।

फिलीपींस के क्रिस्टल-क्लियर पानी और अनछुए आइलैंड्स के साथ गर्मजोशी भरा आतिथ्य तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा सिर्फ छुट्टी नहीं रहती, बल्कि जिंदगीभर साथ रहने वाली याद बन जाती है।

Published in Nava Bharat Times. 17th May, 2026

हर परिवार के लिए, और परिवार के हर सदस्य के लिए!

हाल ही में सिंगापुर की यात्रा के दौरान बोर्डिंग गेट पर बैठी थी, तभी अचानक मुझे अपनी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट याद आ गई - थाईलैंड की यात्रा। भारत में बचपन से सफर का मतलब ट्रेनें था। स्लीपर बर्थ, स्टेशन की चाय, अनजान सहयात्रियों से बातें और खिड़की के बाहर बदलते दृश्य। इसलिए पहली बार विदेश जाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। दिल में उत्साह भी था, थोड़ी घबराहट भी, और दुनिया को पहली बार नए नज़रिए से देखने की एक अनकही खुशी भी। थाईलैंड ने पहली ही यात्रा में मुझे पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। नई भाषा, अलग स्वाद, रंग-बिरंगे बाज़ार और मुस्कुराते चेहरे। बैंकॉक में टुक-टुक वाले के साथ किया गया मेरा मज़ेदार मोलभाव आज भी याद है। बाद की यात्राओं में बैंकॉक की ऊर्जा, पटाया की नाइटलाइफ़, फुकेट के सुनहरे सूर्यास्त और क्राबी की फ़िरोज़ी समुद्र से उठती लाइमस्टोन चट्टानों ने हर बार थाईलैंड को नए रूप में दिखाया। यही वजह है कि थाईलैंड पहली विदेश यात्रा के लिए आज भी भारतीयों का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है।

यही जादू पूरे साउथ ईस्ट एशिया का है। भारतीय पर्यटकों के लिए यह क्षेत्र अपनापन भी देता है और इंटरनेशनल हॉलिडे का रोमांच भी। सिंगापुर हर बार कुछ नया दिखाता है। सेंटोसा आइलैंड, यूनिवर्सल स्टूडियोज़, गार्डन्स बाय द बे और ऑर्चर्ड रोड इसे हर उम्र के पर्यटकों के लिए खास बनाते हैं। यहाँ की स्वच्छता, अनुशासन और मल्टीकल्चरल माहौल हर बार प्रभावित करता है। वियतनाम आज सबसे ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है। हो ची मिन्ह सिटी की ऊर्जा, दा नांग का गोल्डन ब्रिज, होई आन की जगमगाती लालटेन और हा लॉन्ग बे की प्राकृतिक सुंदरता इसे अविस्मरणीय बनाती है। फिलीपींस अपने क्रिस्टल-क्लियर पानी, अनछुए आइलैंड्स और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

मलेशिया की जगमगाती स्काईलाइन, बाली के शांत मंदिर, लाओस की सुकूनभरी सुबहें और कंबोडिया का अंगकोर वाट इस पूरे क्षेत्र को और भी आकर्षक बनाते हैं। यहाँ हर देश नई संस्कृति, नए स्वाद और नई यादों के साथ आपका स्वागत करता है। शायद यही वजह है कि साउथ ईस्ट एशिया की यात्रा सिर्फ एक छुट्टी नहीं रहती, बल्कि जिंदगीभर साथ रहने वाली याद बन जाती है। हर सफर के बाद दिल बस यही कहता है - फिर से लौटेंगे, फिर से जी भरकर घूमेंगे। तो आपकी अगली साउथ ईस्ट एशिया यात्रा कहाँ होने वाली है?

अरे वाह! ये तो मुझे बिल्कुल पता ही नहीं था!

  • हा लॉन्ग बे के कई छोटे-बड़े द्वीपों के आज तक आधिकारिक नाम नहीं हैं। स्थानीय लोग उन्हें उनके आकार के आधार पर पहचानते हैं।
  • बाली में लगभग हर घर में एक मंदिर होना आम बात है। शायद इसलिए यहाँ घरों से ज़्यादा मंदिर नज़र आते हैं।
  • अंगकोर वाट दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है।
  • कुआलालंपुर में स्थित कुआलालंपुर बर्ड पार्क दुनिया के सबसे बड़े मुक्त पक्षी उद्यानों में से एक है।
  • रेड बुल एनर्जी ड्रिंक की शुरुआत थाईलैंड में हुई थी।
  • इंडोनेशिया में 700 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं। ‌‘बहासा इंडोनेशिया‌’ यहाँ की कॉमन भाषा है।
  • हांगकांग की कई इमारतों में ‌‘ड्रैगन होल‌’ यानी बड़े खुले छेद बनाए जाते हैं, जो फेंगशुई और हवा के प्राकृतिक प्रवाह के लिए खास तौर पर छोड़े जाते हैं।
  • सोन डूंग केव दुनिया की सबसे विशाल केव्स में से एक है।
  • सिंगापुर में सड़क पर थूकने या कचरा फैलाने पर सिर्फ जुर्माना ही नहीं, बल्कि कभी-कभी ‌‘पब्लिक क्लीनिंग पनिशमेंट‌’ भी दी जाती है।
  • थाईलैंड में राजा और शाही परिवार के प्रति सम्मान दिखाना कानूनन अनिवार्य है। उनका अपमान करने पर सज़ा हो सकती है।
  • मलेशिया के गेंटिंग हाइलैंड्स दुनिया की चुनिंदा जगहों में से एक है, जहाँ ऊँचे पहाड़ों पर पूरी की पूरी एंटरटेनमेंट सिटी बसाई गई है।
  • फिलीपींस में 7,000 से अधिक आइलैंड्स हैं, जिनमें से कई आज भी पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं।
  • न्येपी डे के दिन बाली में पूरा आइलैंड शांत हो जाता है। यहाँ तक कि एयरपोर्ट भी बंद रहता है।
  • हांगकांग का पब्लिक ट्रांसपोर्ट इतना शानदार है कि बहुत से लोगों के पास अपनी कार ही नहीं होती।
  • लाओस को दुनिया का ‌‘मोस्ट बॉम्ब्ड कंट्री पर कैपिटा‌’ माना जाता है।
  • वियतनाम वॉर के दौरान यहाँ प्रति व्यक्ति के हिसाब से सबसे ज़्यादा बम गिराए गए थे।

पहली फॉरेन टूर, वीणा वर्ल्ड के साथ!
पहली बार विदेश यात्रा का खयाल आते ही मन में उत्साह जाग उठता है। दिल की धड़कन तेज हो जाती है और आँखों में ढेर सारे सपने सजने लगते हैं। इसलिए आपकी पहली फॉरेन टूर ऐसी होनी चाहिए, जो सुरक्षित हो, आरामदायक हो और जिसे आप पूरी तरह एन्जॉय कर सकें। इसके लिए साउथ ईस्ट एशिया एक परफेक्ट विकल्प है। और वीणा वर्ल्ड के साथ यह अनुभव बन जाता है और भी खास, क्योंकि यहाँ आपको मिलते हैं 60 से अधिक टूर विकल्प।

रेग्युलर ग्रुप टूर्स: 4 से 12 दिनों के ऑल-इन्क्लूसिव ग्रुप टूर्स में आप सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया (बाली), फिलीपींस और हांगकांग-मकाऊ जैसे आकर्षक डेस्टिनेशन्स के बेहतरीन कॉम्बिनेशन्स का आनंद ले सकते हैं। थीम पार्क्स, आइलैंड्स, सिटी लाइफ और शॉपिंग, सब कुछ एक ही यात्रा में। अनुभवी टूर मैनेजर के साथ आप हर पल बेफिक्र होकर एन्जॉय कर सकते हैं।

खास पर्यटकों के लिए स्पेशलिटी टूर्स: वीणा वर्ल्ड की हर टूर पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनायी जाती है। वूमन्स स्पेशल, सीनियर्स स्पेशल, हनीमून स्पेशल और स्टूडेंट्स टूर्स, सुरक्षा, रूम पार्टनर गारंटी और सुव्यवस्थित योजना जैसी जरूरतों को पूरा करते हैं।

आपकी पसंद का कस्टमाइज्ड हॉलिडे: अगर आप अपनी पसंद के अनुसार यात्रा करना चाहते हैं, तो साउथ ईस्ट एशिया आपके लिए अनगिनत विकल्प लेकर आता है। बिंतान आइलैंड के शांत बीचेस, सापा और लुआंग प्रबांग की सुकूनभरी सुबहें, फु क्वोक के साफ-सुथरे किनारे, सेबू में आइलैंड हॉपिंग या बाली के प्राइवेट विला स्टे, हर अनुभव अलग, खास और आपके लिए डिज़ाइन किया गया होता है।

लक्ज़री हॉलिडेज़: ओवरवॉटर विला, प्राइवेट ट्रांसफर्स, क्यूरेटेड एक्सपीरियंसेज़ और प्रीमियम स्टेज के साथ अपनी ड्रीम लक्ज़री ट्रिप को वीणा वर्ल्ड के साथ आसानी से साकार करें।

कॉर्पोरेट ट्रैवल (MICE): टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज़, बीच डिनर्स, क्रूज़ पार्टीज़ और अंतरराष्ट्रीय शहरों में एक्सक्लूसिव इवेंट्स के लिए साउथ ईस्ट एशिया आपकी टीम के लिए एक परफेक्ट रिवॉर्डिंग अनुभव साबित होता है। भारत से बाहर, लेकिन फिर भी अपनापन महसूस कराने वाला!

थाईलैंड - लैंड ऑफ स्माइल्स
‌‘अतिथि देवो भव‌’ की भावना थाईलैंड में भी दिल से जी जाती है। ‌‘लैंड ऑफ स्माइल्स‌’ के नाम से मशहूर थाईलैंड भारतीयों के पहले फॉरेन टूर के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन्स में से एक है। फुकेट-क्राबी के खूबसूरत बीचेस, बैंकॉक की शॉपिंग, पटाया का एंटरटेनमेंट और नाइटलाइफ़, यह सब एक ही ट्रिप में एन्जॉय किया जा सकता है। ‌‘सवादीका‌’ कहकर किया गया स्वागत, शानदार सर्विस और आसान संवाद इस यात्रा को और भी सहज बना देते हैं।

मलेशिया - ट्रुली एशिया
‌‘मलेशिया ट्रूली एशिया‌’ की टैगलाइन इस देश पर बिल्कुल फिट बैठती है। कुआलालंपुर की चमकती स्काईलाइन, गेंटिंग हाइलैंड्स, लंगकावी के बीचेस और पेनांग का हेरिटेज, हर जगह एक नया अनुभव आपका इंतज़ार करता है। भारतीय भोजन, बेहतरीन कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक अपनापन भारतीय पर्यटकेों को यहाँ तुरंत अपना सा महसूस कराता है। अगर आप एक ही ट्रिप में सिटी, नेचर और रिलैक्सेशन का संतुलित अनुभव चाहते हैं, तो मलेशिया एक परफेक्ट चॉइस है।

बाली- भारत के बाहर का भारत
इंडोनेशिया का बाली अक्सर ‌‘भारत के बाहर का भारत‌’ कहा जाता है। उबुद के राइस टेरेसेस, तनाह लोट और उलुवातु मंदिर, और किंतामनी से दिखता माउंट बाटूर, बाली को एक अलग पहचान देते हैं। आयुंग रिवर राफ्टिंग, बीच क्लब्स और प्राइवेट विला स्टे आपकी यात्रा को और भी खास बना देते हैं। यही वजह है कि बाली हनीमून और रिलैक्सेशन के लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है।

सिंगापुर -लिटिल वंडर
छोटा सा देश, लेकिन दुनिया में एक बड़ी पहचान। कभी एक साधारण फिशिंग विलेज रहा सिंगापुर आज आधुनिकता और कल्पनाशीलता का प्रतीक बन चुका है। सेंटोसा आइलैंड, यूनिवर्सल स्टूडियोज़, गार्डन्स बाय द बे और मरीना बे सैंड्स की स्काईलाइन यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। स्वच्छता, अनुशासन और फैमिली-फ्रेंडली माहौल ने सिंगापुर को दुनिया के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन्स में शामिल कर दिया है।

हांगकांग- सबसे नज़दीक का डिज़्नीलैंड
हांगकांग में डिज़्नीलैंड का जादुई अनुभव आपका इंतज़ार करता है। मिकी माउस, फ्रोजन वर्ल्ड, मार्वल राइड्स और शानदार फायरवर्क शो बच्चों और बड़ों, दोनों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। साथ ही ओशन पार्क, विक्टोरिया पीक और बेहतरीन शॉपिंग आपकी पहली फॉरेन टूर को और भी यादगार बना देते हैं। पास ही मकाऊ है, जिसे ‌‘एशिया का लास वेगास‌’ कहा जाता है। पुर्तगाली संस्कृति, यूरोपीय आर्किटेक्चर और विश्वस्तरीय कैसीनो इसे एक अनोखा डेस्टिनेशन बनाते हैं।

लाओस- एक छुपा हुआ रत्न
लाओस उन यात्रियों के लिए है जो भीड़ से हटकर कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध यह देश साउथ ईस्ट एशिया का एक सच्चा हिडन जेम है। लुआंग प्रबांग के कुआंग सी वॉटरफॉल्स, मेकांग रिवर सनसेट क्रूज़ और पाटूक्साय मॉन्यूमेंट यहाँ के खास आकर्षण हैं। बौद्ध मॉनेस्ट्रीज़, आल्म्स सेरेमनी, फ्रेंच कोलोनियल आर्किटेक्चर, कॉफी प्लांटेशन्स और प्राकृतिक सौंदर्य लाओस को एक अलग ही आकर्षण देते हैं।

वियतनाम - इट्स ट्रेंडिंग
कुछ डेस्टिनेशन्स हम सोच-समझकर चुनते हैं, और कुछ धीरे-धीरे दिल में बस जाते हैं। वियतनाम ऐसा ही एक अनुभव है। यह एक शानदार वैल्यू फॉर मनी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। हा लॉन्ग बे क्रूज़, दा नांग का गोल्डन ब्रिज, होई आन की रंग-बिरंगी लैंटर्न लेन्स और हो ची मिन्ह सिटी की जीवंत ऊर्जा, हर अनुभव अनोखा है। एक छोटे से देश की प्रेरणादायी जिजीविषा इस यात्रा को सचमुच अविस्मरणीय बना देती है।

वीणा वर्ल्ड टूर मैनेजर
साउथ ईस्ट एशिया जैसे रंग-बिरंगे, तेज़ रफ़्तार और विविध संस्कृतियों से भरे देशों की यात्रा सिर्फ साइटसीइंग नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और सुनियोजित अनुभव होती है। आपमें से कई लोगों के लिए यह पहला फॉरेन टूर होता है। भाषा, लोकल ट्रांसपोर्ट, समय का नियोजन, एंट्री टिकट्स और फूड प्रेफरेंसेज़ जैसी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन जब मैं, आपका भरोसेमंद वीणा वर्ल्ड टूर मैनेजर, हर कदम पर आपके साथ होता हूँ, तो आपको किसी भी बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। सिंगापुर के व्यवस्थित शहरों से लेकर थाईलैंड के रंगीन मार्केट्स तक, मलेशिया की मॉडर्न स्काईलाइन से लेकर बाली के सुकूनभरे बीचेस तक, मैं सिर्फ आपका गाइड नहीं, बल्कि आपका विश्वासपात्र सहयात्री होता हूँ। और मेरे साथ खड़ा होता है मुंबई स्थित वीणा वर्ल्ड का कॉर्पोरेट ऑफिस और 24x7 सक्रिय 1100 से अधिक लोगों की समर्पित टीम। ताकि आपका हर सफर सहज, सुरक्षित और यादगार बने। तो फिर इंतज़ार किस बात का? आइए, वीणा वर्ल्ड के साथ साउथ ईस्ट एशिया एक्सप्लोर करें!

स्वादों का सफर
साउथ ईस्ट एशिया की यात्रा सिर्फ खूबसूरत जगहों तक सीमित नहीं रहती, यह स्वादों की भी एक यादगार दुनिया है। बैंकॉक के स्ट्रीट फूड मार्केट्स में गरमा-गरम पद थाई, सिंगापुर के हॉकर सेंटर्स में विश्वप्रसिद्ध व्यंजन, वियतनाम की सुगंधित फ़ो, मलेशिया का नासी लेमक और बाली के बीच किनारे कैंडल-लाइट डिनर, हर स्वाद एक नई कहानी सुनाता है। चाहे सड़क किनारे का स्थानीय खाना हो या शानदार लक्ज़री डाइनिंग, साउथ ईस्ट एशिया हर खाने के शौकीन के दिल में हमेशा के लिए बस जाता है।

ज़िंदगी में कम से कम एक बार...

  • बाली में पारंपरिक नृत्य देखकर मंदिरों की शांति में अध्यात्म का अनुभव करना है।
  • वियतनाम के हा लॉन्ग बे में धुंध में खोए लाइमस्टोन आइलैंड्स देखने हैं।
  • लंगकावी के स्काई ब्रिज पर चलकर उसकी ऊँचाई और रोमांच महसूस करना है।
  • कंबोडिया के अंगकोर वाट में सूर्योदय का अविस्मरणीय दृश्य देखना है।
  • मलेशिया के पेट्रोनास ट्विन टावर्स से जगमगाता शहर निहारना है।
  • सिंगापुर के गार्डन्स बाय द बे में भविष्य की दुनिया का अनुभव करना है।
  • हो ची मिन्ह के प्रसिद्ध मेकांग डेल्टा में बोटिंग करनी है।
  • वियतनाम के होई आन की लालटेन से सजी जादुई शाम महसूस करनी है।
  • फिलीपींस के बोराके बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांच जीना है।
  • लाओस के कुआंग सी फॉल्स में प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना है।
  • थाईलैंड के फ्लोटिंग मार्केट में खरीदारी का अनोखा अनुभव लेना है।
  • हांगकांग डिज़्नीलैंड में परियों की दुनिया को सच होते देखना है।
  • इंडोनेशिया के कोमोडो आइलैंड पर कोमोडो ड्रैगन देखने हैं।
  • म्यांमार के बागान में हॉट एयर बलून राइड का रोमांच महसूस करना है।
  • थाईलैंड में पारंपरिक थाई मसाज लेकर खुद को पूरी तरह रिफ्रेश करना है।
  • सिंगापुर की मरीना बे स्काईलाइन का रात का शानदार नज़ारा देखना है।
  • कंबोडिया के प्राचीन मंदिरों में छिपे इतिहास को करीब से जानना है।
  • मलेशिया के गेंटिंग हाइलैंड्स में बादलों के बीच बसा शहर देखना है।
  • बाली के समुद्र तट पर यादगार सूर्यास्त का आनंद लेना है।
  • वियतनाम में स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना है।

Tags:

Post your Comment

Please let us know your thoughts on this story by leaving a comment.

Get in touch with us

Share your details for a call back and subscribe to our newsletter for travel inspiration.

+91

Listen to our Travel Stories

You May also like

View all
कुदरत का अनोखा रंगोत्सव देखने, चलिए जापान!
14 mins, read

कुदरत का अनोखा रंगोत्सव देखने, चलिए जापान!

Published in Navbharat Times 11th October 2026 ऑटम फॉलिएज हाल ही में मुझे भारत की कुछ प्रमुख टूर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ न्यू साउथ वेल्स और ऑस्ट्रेलिया के कुछ मंत्रियों की हुई एक मीटिंग

अल्बानिया
14 mins, read

अल्बानिया

Published in Navbharat Times 4th October 2026 ...धातु की वह बारीक ऩक्क़ाशी बेहद नाज़ुक और ख़ूबसूरत थी, जिसमें पीढ़ियों का इल्म और हुनर समाया हुआ था। ज़ाहिर है, पारंपरिक अल्बानियाई चाँदी के झुमके और...

ऑस्ट्रेलिया - न्यूज़ीलैंड
14 mins, read

ऑस्ट्रेलिया - न्यूज़ीलैंड

Published in Navbharat Times 27th September 2026 कुदरत ने अपने हाथों से तराशे दो बेमिसाल देश!   अपसाइड डाउन एक बार मैं दुनिया के ऩक्शे के सामने खड़ी थी। ऩक्शा जाना-पहचाना लग रहा था,

Veena World tour reviews

What are you waiting for? Chalo Bag Bharo Nikal Pado!