Published in Navabharat Times 25th October 2026
रंग, संस्कृति और जिज्ञासा का खूबसूरत संगम
नए अनुभवों से सजा एक देश
वियतनाम में जब मैंने अपनी पहली एग कॉफ़ी ऑर्डर की, तो मन में थोड़ी झिझक थी। अंडा और कॉफ़ी? एक साथ? और यह दुनिया की सबसे चर्चित कॉफ़ी में से एक है? लेकिन उस गाढ़ी, क्रीमी, लगभग कस्टर्ड जैसी कॉफ़ी की एक चुस्की ली और मैं उसकी मुरीद हो गई।
कई मायनों में वह कॉफ़ी मेरे लिए पूरे वियतनाम का सार है। यह देश आपको बार-बार हैरान करता है।
यहाँ की अपनी यात्राओं में मैंने कम से कम दस तरह की कॉफ़ी तो ज़रूर चखी होगी। कोकोनट और सॉल्ट कॉफ़ी से लेकर बेहद सादी-सी वियतनामी आइस्ड कॉफ़ी ‘का फे सुआ दा’ तक, जो आज भी मेरी सबसे पसंदीदा है। स्ट्रॉन्ग, मीठी, ठंडी और ठेठ वियतनामी!
और कॉफ़ी से आगे भी यहाँ अनुभव करने को बहुत कुछ है। वियतनाम हैरत अंगेज़ नज़ारों, सदियों पुराने इतिहास, जीवंत शहरों और गर्मजोशी से भरे, हौसलामंद लोगों का एक दिलचस्प मेल है। हालॉन्ग बे की शानदार लाइमस्टोन चट्टानों के बीच क्रूज़ कीजिए, कंदीलों से जगमगाती होई आन की गलियों में घूमिए, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी की ऊर्जा को महसूस कीजिए या फिर सापा के आसपास के पहाड़ों और धान के सीढ़ीदार खेतों की ओर निकल जाइए।
फिर एक और वियतनाम भी उभर रहा है। दा नांग का मशहूर गोल्डन ब्रिज ऐसा लगता है मानो पत्थर के दो विशाल हाथों ने उसे पहाड़ों के ऊपर थाम रखा हो। और फु क्वोक आइलैंड पर बेदाग बीचेस के साथ अब स्टाइलिश रिसॉर्टस्, एंटरटेनमेंट पार्क्स और मेडिटेरेनियन एवं वेनिस की वास्तुकला से प्रेरित लाजवाब इमारतें भी नज़र आती हैं।
लेकिन शायद जो चीज़ मेरे ज़ेहन में सबसे ज़्यादा बसी रह जाती है, वह है वियतनाम का जज़्बा। यह एक ऐसा देश है जिसने युद्ध की तबाही झेली है, फिर भी आज यहाँ आपको मिलती है उम्मीद, उद्यमशीलता और लाजवाब मेहमाननवाज़ी। इसमें जोड़ दीजिए लज़ीज़ खाना, ट्रॉपिकल फल, खूबसूरत समुद्र तट, बेहतरीन होटल्स और पैसा वसूल अनुभव, तो यह समझना मुश्किल नहीं कि वियतनाम भारतीय सैलानियों का इतना पसंदीदा क्यों बन गया है।
भरपूर भूख लेकर आइए, जिज्ञासा लेकर आइए और ढेर सारी कॉफ़ी पीने के लिए तैयार होकर ज़रूर आइए। वियतनाम की एक प्यारी-सी आदत है, यह आपको आपकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दे जाता है।
ड्रैगन, लैंटर्न, कॉफ़ी...
दंतकथाएँ और संस्कृति - वियतनामी संस्कृति में ड्रैगन को समृद्धि, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मंदिरों, इमारतों और लोककथाओं में उसकी जगह आज भी कायम है। दा नांग का मशहूर ड्रैगन ब्रिज इसी परंपरा की आधुनिक झलक है। होई आन में हर महीने होनेवाला लैंटर्न फ़ेस्टिवल भी वियतनाम की आस्था और परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश करता है। यहाँ की सड़कों, चौक-चौबारों और बाज़ारों में भी स्थानीय संस्कृति की झलक दिखती है।
कुदरत के अलग-अलग रूप - उत्तर से दक्षिण तक फैले वियतनाम में पर्वतमालाएँ, हरे-भरे धान के खेत, नदियाँ, समुद्र तट और चहल-पहल भरे शहर, ऐसी बेजोड़ भौगोलिक विविधता देखने को मिलती है। हालॉन्ग बे के लाइमस्टोन आइलैंड्स से लेकर दा नांग के समुद्र
तटों और फु क्वोक आइलैंड तक, हर इलाके का अपना अलग आकर्षण है। इसी भौगोलिक विविधता की वजह से हर हिस्से में अलग खान-पान, अलग जीवनशैली और पर्यटन का अलग अनुभव मिलता है।
युद्धभूमि से टूरिज़्म मैप तक - बीसवीं सदी में वियतनाम ने लंबे समय तक युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और भारी जान-माल
का नुकसान झेला। इस युद्ध ने देश के सामाजिक, आर्थिक और भौतिक ढाँचे पर गहरा असर डाला। आज हो ची मिन्ह सिटी में घूमते हुए या वॉर रेम्नेंट्स म्यूज़ियम देखते हुए उस दौर के निशान और उससे मिले सबक समझे जा सकते हैं। ‘कू ची टनल्स’ युद्ध के दौर में स्थानीय लोगों की सूझबूझ, जुझारूपन और संघर्ष की गवाही देती हैं। आज शिक्षा, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन में तरक्की की बदौलत ‘हो ची मिन्ह सिटी’ जैसे शहर आधुनिक वियतनाम की पहचान बन चुके हैं।
खान-पान - वियतनाम का खान-पान यानी ताज़गी, संतुलित स्वाद और स्थानीय परंपराओं का खूबसूरत मेल। वियतनाम का सबसे मशहूर व्यंजन है ‘फो’। हनोई में ‘बुन चा’ एक और लोकप्रिय व्यंजन है। ग्रिल्ड पोर्क, नूडल्स और ताज़ा हर्ब्स से बना यह व्यंजन बेहद ज़ायकेदार होता है। इसके अलावा फ्रैंच-वियतनामी संस्कृति के मेल से बना ‘बान्ह मी’, होई आन के नूडल्स का खास रूप ‘काओ लाउ’, ‘स्प्रिंग रोल्स’ और कुरकुरा ‘बान्ह सेओ’ ज़रूर चखिए। ताज़ा सब्ज़ियों, हर्ब्स और हल्के स्वादों के साथ-साथ तटीय इलाकों की मछलियाँ, झींगे और दूसरे सी-फ़ूड, यहाँ के खान-पान का अहम हिस्सा हैं। ‘एग कॉफ़ी’ और ‘वियतनामी आइस्ड कॉफ़ी’, इन दोनों ने दुनियाभर के खाने के शौकीनों को अपना दीवाना बनाया है। सड़क किनारे किसी छोटे-से कैफ़े में बैठकर कॉफ़ी की चुस्कियाँ लेना अपने आप में एक सांस्कृतिक अनुभव है। वियतनामी फ़्लेवर - वियतनाम में मिलनेवालीकई चीज़ें यहाँ की संस्कृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ी हैं। यहाँ की सबसे लोकप्रिय खरीदारी है वियतनामी कॉफ़ी। रोबस्टा कॉफ़ी, एग कॉफ़ी मिक्स, कोकोनट कॉफ़ी, पारंपरिक फ़िन फ़िल्टर, काजू, लोटस सीड स्नैक्स, कोकोनट कैंडी, वियतनामी काली मिर्च, चक्रफूल, दालचीनी और टी ब्लेंड्स ज़रूर खरीदिए। होई आन शहर टेलर-मेड कपड़ों के लिए मशहूर है। यहाँ सिर्फ़ 24 से 48 घंटों में अपने नाप के सूट, ब्लेज़र, ड्रेस या पारंपरिक आओ दाई सिलवाए जा सकते हैं। ‘नॉन ला’ हैट्स, सिल्क लैंटर्न्स, एम्ब्रॉयडर्ड बैग्स, बैंबू-रेटन क्राफ़्ट्स,लैकरवेयर और फु क्वोक का मशहूर फ़िश सॉस ये लोकप्रिय सुवेनियर्स हैं। हनोई ओल्ड क्वार्टर, हो ची मिन्ह सिटी का बेन थान्ह मार्केट, होई आन नाइट मार्केट और दा नांग का हान मार्केट शॉपिंग के लिए लोकप्रिय जगहें हैं। यहाँ सुवेनियर्स, लोकल हैंडीक्राफ़्ट्स, फ़ैशन एक्सेसरीज़ और लोकल प्रोडक्ट्स बड़ी तादाद में मिलते हैं। इसलिए यहाँ से लौटते वक्त हम वियतनाम के स्वाद, रंगों और यादों की एक छोटी-सी दुनिया अपने साथ ले आते हैं।
सफ़र का नया ट्रेंड, टूरिस्ट स्पॉट्स से आगे का वियतनाम - आज वियतनाम में सिर्फ़ मशहूर लैंडमार्क्स देखने के बजाय एक्सपीरियंस-लेड ट्रैवल ज़्यादा लोकप्रिय हो रहा है। लोकल मार्केट्स में घूमना, स्ट्रीट फ़ूड चखना, छोटे कैफ़े में कॉफ़ी पीना, लैंटर्न की रोशनी में होई आन को महसूस करना और लोकल लाइफ़स्टाइल से जुड़ना, यह सफ़र का एक अलग ही अनुभव है। इसी लिए आज वियतनाम सिर्फ़ एक साइटसीइंग डेस्टिनेशन न रहकर हैंडीक्राफ़्ट्स, खान-पान और स्थानीय अनुभवों का संगम बनता जा रहा है।
अरे वाह! ये तो मुझे बिल्कुल पता ही नहीं था!
- वियतनाम में मोटरसाइकिलों की तादाद इतनी ज़्यादा है कि कुछ शहरों में तो, ये आबादी को भी टक्कर देती हैं!
- दुनिया की सबसे बड़ी नैचुरल गुफ़ाओं में से एक, सोन डूंग केव, वियतनाम में है।
- हालॉन्ग बे के हज़ारों लाइमस्टोन आइलैंड्स लाखों सालों की जियोलॉजिकल प्रक्रियाओं से बने हैं।
- हनोई की ट्रेन स्ट्रीट में ट्रेन गुज़रते वक्त ऐसा लगता है मानो वह सचमुच घरों के दरवाज़ों से होकर निकल रही हो।
- लैंटर्न फ़ेस्टिवल की रात होई आन शहर हज़ारों रंग-बिरंगी कंदीलों की रोशनी से जगमगा उठता है।
- दा नांग का ड्रैगन ब्रिज वीकेंड पर सचमुच आग और पानी की फुहारें छोड़ता है।
- दा नांग के पास का गोल्डन ब्रिज ऐसा दिखता है मानो पत्थर के दो विशाल हाथों ने उसे हवा में थाम रखा हो।
- फु क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा आइलैंड है और यहाँ दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल कारों में से एक का अनुभव लिया जा सकता है।
- कंबोडिया का अंगकोर वाट दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक माना जाता है।
- अंगकोर वाट उन गिने-चुने स्मारकों में से एक है, जिन्हें कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज पर जगह मिली है।
- वियतनाम की पारंपरिक, शंकु के आकार की ‘नॉन ला हैट’ आज भी इस देश की पहचान मानी जाती है।
- कंबोडिया की ‘टोनले साप’ लेक का बहाव साल के कुछ समय उल्टी दिशा में होता है। यह दुनिया के दुर्लभ कुदरती करिश्मों में से एक है।
एक देश, तीन अनुभव
- नॉर्थ वियतनाम - इतिहास, कुदरत और परंपरा का संगम
यह इलाका इतिहास, परंपरा और कुदरत का मुकम्मल मेल है। राजधानी हनोई हमें देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराती है। हालॉन्ग बे में समुद्र से उभरे लाइमस्टोन आइलैंड्स की अद्भुत खूबसूरती दुनियाभर के सैलानियों को लुभाती है, तो सापा के हरे-भरे पैडी फ़ील्ड्स में ग्रामीण वियतनाम का दिलकश रूप देखने को मिलता है।
- सेंट्रल वियतनाम - संस्कृति, विरासत और समुद्र तटों का जादू
सेंट्रल वियतनाम को देश का सबसे रंगीन और विविधता भरा इलाका माना जाता है। दा नांग के खूबसूरत बीचेस और मॉडर्न अट्रैक्शन्स, होई आन की कंदीलों से सजी हेरिटेज इमारतोंवाली गलियाँ और ह्यू शहर का शाही इतिहास, ये सब इस इलाके को एक अलग ही पहचान देते हैं। पुराने और नए, परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल हमें यहाँ देखने को मिलता है।
- साउथ वियतनाम - आधुनिकता की ऊर्जा और नदी किनारे की ज़िंदगी
साउथ वियतनाम यानी तेज़ रफ़्तार और आधुनिक वियतनाम। हो ची मिन्ह सिटी, देश का आर्थिक केंद्र है और यहाँ की चहल-पहल भरी सड़कों पर आधुनिक वियतनाम की धड़कन महसूस होती है। वहीं मेकॉन्ग डेल्टा में नावों पर बसी ज़िंदगी, फ़्लोटिंग मार्केट्स और नदी से जुड़ी संस्कृति इस इलाके का एक अलग ही अनुभव कराती है।
वियतनाम की खासियत है इन तीनों इलाकों का बिल्कुल अलग मिज़ाज। इसलिए एक ही देश के सफ़र में तीन अलग-अलग देशों का अनुभव लेने जैसा महसूस होता है।
वीणा वर्ल्ड वूमन्स स्पेशल
सफ़र यानी कुछ दिन खुद के लिए जीने का मौका। वीणा वर्ल्ड वूमन्स स्पेशल यानी सहेलियों के साथ गपशप, अलग-अलग देशों की सैर और यादों से भरा एक खूबसूरत बैग! वीणा वर्ल्ड के पास वियतनाम के लिए 5 और 8 दिनों के वूमन्स स्पेशल टूर हैं, साथ ही 11 दिनों का वियतनाम-कंबोडिया कॉम्बिनेशन टूर भी है। वियतनाम में हनोई के वन पिलर पगोडा, टेम्पल ऑफ़ लिटरेचर और म्यूज़िकल वॉटर पपेट शो से लेकर हालॉन्ग बे क्रूज़, सन वर्ल्ड बा ना हिल्स, गोल्डन ब्रिज, मार्बल माउंटेन्स और होई आन की लैंटर्न बोट राइड तक तरह-तरह के अनुभव लीजिए, तो कंबोडिया में अंगकोर वाट, बांतेय स्रेई, अप्सरा डांस शो और ट्रेडिशनल कंबोडियन मसाज का लुत्फ़ उठाइए। जी भरकर फ़ोटो और ‘यह ट्रिप सिर्फ़ मेरे लिए!’ कहने का मौका यानी वीणा वर्ल्ड वूमन्स स्पेशल। और हाँ, अगर आप अकेले सफ़र कर रही हैं, तब भी वीणा वर्ल्ड देता है रूम पार्टनर की पक्की गारंटी। तो फिर इंतज़ार किस बात का?
... विद कंबोडिया
अगर आप एक ही टूर में 2 देश घूमना चाहते हैं, तो वियतनाम-कंबोडिया सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। सैकड़ों एकड़ में फैले मंदिर-समूहों की विरासत को सहेजनेवाला देश है कंबोडिया। इस टूर में आप कंबोडिया के सिएम रीप जाकर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मंदिर परिसर, यानी अंगकोर वाट की विरासत को करीब से महसूस करते हैं। मूल रूप से भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू मंदिर के रूप में बने अंगकोर वाट की भव्य वास्तुकला और पत्थर की मूर्तियों को देखते हुए इतिहास मानो आँखों के सामने जीवंत हो उठता है। ख्मेर भाषा में अंगकोर वाट का मतलब बताएँ तो अंगकोर यानी नोकोर, यानी नगर, और वाट यानी मंदिर। इसी से ‘टेम्पल सिटी’ नाम प्रचलित हुआ। इस टूर में आप पत्थर पर बारीक नक्काशी के लिए मशहूर बांतेय स्रेई मंदिर की सैर करते हैं, ट्रेडिशनल कंबोडियन मसाज का सुकून भरा अनुभव लेते हैं और कंबोडिया के पारंपरिक अप्सरा डांस शो की रंगत का आनंद उठाते हैं। इतना ही नहीं, कंबोडिया सर्कस में स्थानीय कलाकारों की कमाल की कलाकारी, एक्रोबैटिक्स और कंबोडियन कहानियों का अनुभव भी मिलता है। प्राचीन मंदिरों, संस्कृति, कला और मनोरंजन का खूबसूरत मेल करानेवाला कंबोडिया का यह अनुभव वियतनाम-कंबोडिया टूर को सही मायनों में मुकम्मल बनाता है।
वीणा वर्ल्ड टूर मैनेजर
वियतनाम जैसे देश में सफ़र करते हुए मैं, यानी वीणा वर्ल्ड का टूर मैनेजर, आपके सफ़र का असली सहारा बनता हूँ। हनोई की चहल-पहल भरी सड़कों से लेकर हालॉन्ग बे के दिलकश क्रूज़ तक, दा नांग के आकर्षणों से लेकर हो ची मिन्ह सिटी के इतिहास तक, हर जगह का अनुभव और समृद्ध हो, इसके लिए मैं लगातार आपके साथ रहता हूँ। हमारी वक्त की सटीक प्लानिंग और मेहमानों की देखभाल की बदौलत आप पूरा सफ़र और भी बेफ़िक्र होकर कर पाते हैं। वियतनाम की खूबसूरत जगहें और भी खास बन जाती हैं, उस सफ़र के अपनेपन भरे पलों से, खास अनुभवों से और सफ़र में मिले लोगों से। आपकी हर याद को खास बनाने की ज़िम्मेदारी वीणा वर्ल्ड के टूर मैनेजर के तौर पर मेरी होती है, और यही मेरे काम की असली खुशी है।
चलो वीणा वर्ल्ड के साथ!
वियतनाम का नाम लेते ही आँखों के सामने आ जाते हैं हालॉन्ग बे, होई आन, गोल्डन ब्रिज और फु क्वोक। लेकिन वियतनाम का असली मज़ा तब आता है, जब हर शहर के पीछे की कहानी, हर अनुभव के पीछे की संस्कृति और हर सफ़र के पीछे की प्लानिंग कोई और सँभाल रहा हो। इसी लिए वीणा वर्ल्ड के साथ वियतनाम का अनुभव बन जाता है और भी खास!
कस्टमाइज़्ड हॉलिडेज़ - अगर आप वियतनाम को अपने अंदाज़ में देखना चाहते हैं, तो कस्टमाइज़्ड हॉलिडेज़ बेहतरीन विकल्प है। प्राइवेट शोफ़र-ड्रिवन व्हीकल से सफ़र, निन्ह बिन्ह के राइस फ़ील्ड्स के बीच बाँस की राफ़्ट की सवारी, होई आन में अपनी खुद की वियतनामी लैंटर्न बनाने का अनुभव और हेरिटेज स्टे, हालॉन्ग बे में लग्ज़री क्रूज़, दा नांग में बीच रिसॉर्ट, फु क्वोक में आइलैंड रिट्रीट, हो ची मिन्ह सिटी में स्कूटर पर नाइट स्ट्रीट-़फूड टूर, फु क्वोक के बीचफ्रंट पूल विला में स्टे या सापा के लाजवाब राइस टेरेसेस के बीच ट्रेक, ऐसे तरह-तरह के अनुभवों से सजा सफ़र आप अपनी पसंद के मुताबिक प्लान करवा सकते हैं। परिवार के साथ छुट्टियाँ हों, दोस्तों के साथ सफ़र, हनीमून या लग्ज़री हॉलिडे, हर बार वियतनाम एक नए रूप में नज़र आता है।
कॉर्पोरेट ट्रैवल (MICE) - टीम के लिए कुछ अलग प्लान कर रहे हैं? समुद्र किनारे के रिसॉर्ट्स, हालॉन्ग बे क्रूज़ पर खास कार्यक्रम, फु क्वोक में बीच इवेंट्स, दा नांग की मॉडर्न कन्वेंशन फ़ैसिलिटीज़, कल्चरल ईवनिंग्स और टीम-बिल्डिंग एक्टिविटीज़ की बदौलत वियतनाम कॉर्पोरेट ट्रैवल के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है।
ग्रुप टूर - वीणा वर्ल्ड के ऑल-इन्क्लूसिव वियतनाम ग्रुप टूरों में, देश के अलग-अलग रूपों का अनुभव लिया जा सकता है। हाइलाइट्स ऑफ़ वियतनाम और बेस्ट ऑफ़ वियतनाम जैसे टूरों में हनोई के हो ची मिन्ह कॉम्प्लेक्स, वन पिलर पगोडा और मशहूर वॉटर पपेट शो का अनुभव मिलता है। हालॉन्ग बे क्रूज़ से यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की कुदरती खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है। दा नांग में सन वर्ल्ड बा ना हिल्स, गोल्डन ब्रिज, मार्बल माउंटेन्स, मंकी माउंटेन, कैम थान्ह कोकोनट विलेज में बास्केट बोट राइड और होई आन में लैंटर्न बोट राइड्स सफ़र में रंग भर देते हैं, तो साउथ वियतनाम में कू ची टनल्स, वॉर रेम्नेंट्स म्यूज़ियम और मेकॉन्ग डेल्टा, देश के इतिहास और जीवनशैली से रूबरू कराते हैं।
सीनियर्स स्पेशल वियतनाम - वियतनाम यानी इतिहास, कुदरत और आधुनिकता का रंग-बिरंगा सफ़र! इस टूर की खासियत है वरिष्ठ सैलानियों की पूरी देखभाल को ध्यान में रखकर की गई टूर की प्लानिंग और गारंटीड रूम पार्टनर की सुविधा। और इस सफ़र को कहीं ज़्यादा बेफ़िक्र, समृद्ध और यादगार बनाता है वीणा वर्ल्ड का अनुभव। तो आप कौन-सा टूर चुन रहे हैं?




























Post your Comment
Please let us know your thoughts on this story by leaving a comment.