India
Toll free
Our Toll Free Numbers:

1800 313 5555

Call us
You can also call us on:

+91 22 2101 7979

+91 22 2101 6969

Foreign Nationals
Foreign Nationals/NRIs travelling

Within India+91 915 200 4511

Outside India+91 887 997 2221

Business Hours

Business hours: 10AM - 7PM

Explore Topics, Tips & Stories

Balloon
Arrow
Arrow

ऑस्ट्रेलिया खुशियों भरी यादों का नया सफर... वीणा वर्ल्ड के साथ!

16 mins. read
Sunila Patil
Sunila Patil
16 Mins Read
May 11, 2026
May 11, 2026

Quick Summary

रॉटनेस्ट आइलैंड पर क्वोका के साथ समय बिताएं और मौके पर ही एक यादगार सेल्फी लें।

ऑस्ट्रेलिया की रिलैक्स लाइफस्टाइल को महसूस करने के लिए बॉन्डाई बीच पर सर्फिंग कल्चर जरूर देखें।

पिनेकल्स और रिमार्केबल रॉक्स जैसे नेचुरल लैंडस्केप्स को आराम से एक्सप्लोर करें, जल्दीबाजी न करें।

कंगारू और कोआला जैसी वाइल्डलाइफ को खुले माहौल में देखें और बैलेंस वाला नेचर कनेक्शन महसूस करें।

नियमों में बराबरी के उदाहरण जैसे सीटबेल्ट पर जुर्माना याद रखें, ताकि आप लोकल कल्चर के हिसाब से चलें।

वीणा वर्ल्ड के साथ प्लान्ड ग्रुप टूर चुनें ताकि वीजा से लेकर पूरी ट्रिप मैनेजमेंट तक सब आसान रहे।

Published in Navbharat Times on 10th May, 2026

यहाँ जिंदगी थोड़ी मुस्कुराती है

कहते हैं, क्वोका दुनिया का सबसे खुश रहने वाला जानवर है। और जिस पल मैं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के रॉटनेस्ट आइलैंड पर उसके सामने खड़ी थी, मुझे समझ आ गया कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं। उसकी छोटी-सी मुस्कान, चमकती आँखें और एकदम रिलैक्स अंदाज़ ऐसा लग रहा था जैसे प्रकृति ने उसे सिर्फ खुशी फैलाने के लिए बनाया हो। मैं खुद को रोक नहीं पायी और उसके साथ सेल्फी लेने झुक गयी। लेकिन उसी पल मुझे एक और बात महसूस हुई मैं भी उतनी ही मुस्कुरा रही थी। शायद वजह सिर्फ क्वोका नहीं थी, वजह थी ऑस्ट्रेलिया।

ऑस्ट्रेलिया की हवा में ही एक अलग हल्कापन है। ऐसा लगता है जैसे यहाँ जिंदगी को भाग-दौड़ या बेवजह की कॉम्प्लिकेशन्स में जीने की ज़रूरत नहीं। जैसे-जैसे मैं इस देश में घूमती गयी, स्ट्रेस खुद-ब-खुद गायब होता गया। ये सुकून सिर्फ यहाँ के विशाल आसमान, नीले समंदर या खूबसूरत नज़ारों में नहीं, बल्कि यहाँ के लोगों में भी है। ऑस्ट्रेलियन लोग, जिन्हें प्यार से ‌‘Aussies‌’ कहा जाता है, बेहद फ्रेंडली, डाउन टू अर्थ और रिलैक्स होते हैं, और मैंने इसे हर जगह महसूस किया।

सिडनी के बॉन्डाई बीच पर एक पल ने इस एहसास को और गहरा कर दिया। मैं समुद्र की लहरें देख रही थी, तभी मैंने देखा कि लोग ऑफिस से जल्दी निकलकर सीधे अपने सर्फबोर्ड्स लेकर समुद्र की तरफ भाग रहे हैं। वजह? बस आज का दिन अच्छा था। एक “G‌’day”, जैसा वो कहते हैं। उस पल समझ आया कि यहाँ लोग जिंदगी को सिर्फ जीते नहीं, उसे सेलिब्रेट करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति में बराबरी और निष्पक्षता की भावना भी गहराई से दिखती है। मुझे पूर्व प्रधानमंत्री बॉब हॉक की एक घटना याद है। 1991 में सीटबेल्ट न पहनने पर उन्हें $80 का जुर्माना लगा और ड्राइविंग लाइसेंस पर एक पॉइंट भी काटा गया। कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं, कोई एक्सेप्शन नहीं। यही सोच इस देश को खास बनाती है, जहाँ नियम सबके लिए एक जैसे हैं।

यहाँ के लैंडस्केप्स भी उतने ही फ्री-स्पिरिटेड हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में रेगिस्तान के बीच खड़े Pinnacles किसी दूसरी दुनिया जैसे लगते हैं। वहीं साउथ ऑस्ट्रेलिया के कंगारू आइलैंड पर Remarkable Rocks हवा और समय से बनी प्रकृति की अद्भुत कला दिखाते हैं। ये जगहें सिर्फ इम्प्रेस नहीं करतीं, बल्कि आपको ठहरकर उन्हें महसूस करने पर मजबूर करती हैं। और फिर आती है यहाँ की वाइल्डलाइफ। खुले मैदानों में बेफिक्र घूमते कंगारू और यूक्लिप्टस के पेड़ों पर आराम फरमाते कोआला मानो जिंदगी का सबसे बड़ा मंत्र सिखाते हैं, बैलेंस। एडवेंचर और शांति का बैलेंस, भागदौड़ और आराम का बैलेंस।

ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स कल्चर और कम्युनिटी स्पिरिट भी उतनी ही शानदार है। क्रिकेट हो, रग्बी हो या सर्फिंग, यहाँ का जोश आपको खुद में शामिल कर लेता है। और अगर कभी आप किसी भीड़ के साथ “Aussie, Aussie, Aussie  Oi, Oi, Oi!” चिल्लाते मिल जाएँ, तो समझ जाइए कि ऑस्ट्रेलिया की वो एनर्जी अब आपकी भी बन चुकी है। और आज जब मैं उस “दुनिया के सबसे खुश जानवर” वाली सेल्फी को याद करती हूँ, तो एक सवाल बार-बार मन में आता है क्या सच में मुस्कुरा क्वोका रहा था, या फिर ऑस्ट्रेलिया मुझे मुस्कुराना सिखा रहा था?

कंगारुओं की धरती पर... चलो, बॅग भरो, निकल पड़ो!

ऑस्ट्रेलिया का नाम लेते ही आँखों के सामने एक अलग ही दुनिया उभर आती है। विशाल प्रकृति, अंतहीन समुद्री किनारे, मॉडर्न शहरों की चमक और हर मोड़ पर कुछ नया महसूस करवाने वाला देश। लेकिन इतने बड़े और अनजाने देश में घूमने के लिए सिर्फ सपने काफी नहीं होते, चाहिए सही साथ, परफेक्ट प्लानिंग और कोई ऐसा जो कहे, “आप बस सफर का मज़ा लीजिए, बाकी सब हम संभाल लेंगे।” और यहीं वीणा वर्ल्ड आपका असली ट्रैवल साथी बनता है। वर्षों का अनुभव, हर कदम पर मार्गदर्शन, वीज़ा से लेकर सफर के आखिरी दिन तक पूरी देखभाल और साथ रहने वाले टूर मैनेजर्स, जो हर पल भरोसा दिलाते हैं, “मैं हूँ ना!” इसीलिए आपका ऑस्ट्रेलिया सफर बनता है सुरक्षित, आसान और दिल खोलकर जीने जैसा। हर ट्रैवलर अलग होता है, उसकी पसंद, समय और बजट भी अलग होते हैं। इसलिए वीणा वर्ल्ड के पास ऑस्ट्रेलिया को एक्सपीरियंस करने के कई शानदार ऑप्शन्स मौजूद हैं।

साथ में घूमने का मज़ा - ग्रुप टूर्स: ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देश के लिए ग्रुप टूर सबसे लोकप्रिय और सुविधाजनक ऑप्शन माना जाता है। वीणा वर्ल्ड के इन टूरों में मैक्सिमम साइटसीइंग, प्लान्ड आइटिनरी, इंडियन और लोकल फूड, सब कुछ शामिल होता है। आपको बस वीणा वर्ल्ड के अनुभवी टूर मैनेजर को फॉलो करना है और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी ओपेरा हाउस, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ग्रेट ओशन रोड, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबेरा में पार्लियामेंट विज़िट, फिलिप आइलैंड की पेंग्विन परेड, ट्वेल्व अपॉसल्स और ग्रेट ओशन रोड के शानदार नज़ारों के साथ हेलिकॉप्टर राइड जैसी कई यादगार चीज़ों का मज़ा लेना है। आपके लिए 7 दिनों के ‌‘हाइलाइट्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया‌’ से लेकर 15 दिनों के ‌‘ऑल ऑफ ऑस्ट्रेलिया‌’ तक कई बेहतरीन ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।.

आपका सफर, बिल्कुल आपके मन जैसा - कस्टमाइज़्ड हॉलिडेज़्‌‍: अगर आप अपनी पेस पर, अपने लोगों के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं, तो कस्टमाइज़्ड हॉलिडेज़ आपके लिए परफेक्ट हैं। इसमें आपकी पसंद के हिसाब से आइटिनरी तैयार की जाती है। ऑस्ट्रेलिया में सिनिक कोस्टल रूट ड्राइव, कयाकिंग, स्काइडाइविंग, सिडनी हार्बर ब्रिज क्लाइंब, लग्ज़री लॉजेस और मिशेलिन स्टार रेस्टोरेंट्स जैसे शानदार अनुभव तो मिलते ही हैं, साथ ही कुरांडा सिनिक रेलवे, यारा वैली में वाइन टेस्टिंग और हॉट एयर बलून राइड, कंगारू आइलैंड पर कंगारू और कोआला के करीब जाने का मौका, और उलुरू के रेगिस्तान में तारों से भरे आसमान के नीचे डिनर जैसे कई मैजिकल अनुभव भी आपका इंतज़ार करते हैं। और हाँ, अपने प्राइवेट ग्रुप के साथ आप टूर मैनेजर भी ले जा सकते हैं। साथ ही वीणा वर्ल्ड की गेस्ट रिलेशन्स टीम वर्चुअली 24/7 हमेशा आपकी मदद के लिए मौजूद रहती है। इसलिए आपका प्राइवेट ट्रैवल भी बनता है पूरी तरह सिक्योर और हैसल-फ्री।

खास देखभाल, खास सफर - स्पेशालिटी टूर्स: वीणा वर्ल्ड की पहचान बन चुकी हैं महिलाओं और सीनियर सिटीज़न्स के लिए खास डिज़ाइन की गई ये स्पेशालिटी टूर्स। सुरक्षा, आरामदायक सफर और विशेष देखभाल की वजह से ये टूर्स बेहद भरोसेमंद मानी जाती हैं। अगर अकेले ट्रैवल करना हो, तब भी चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि यहाँ आपको रूम शेयरिंग पार्टनर की गारंटी मिलती है। वीणा वर्ल्ड की स्पेशालिटी टूर्स सच में ‌‘ट्रैवल विथ कम्फर्ट, ट्रैवल विथ कॉन्फिडन्स‌’ का बेहतरीन उदाहरण हैं।

कॉर्पोरेट ट्रैवल का परफेक्ट प्लानिंग पार्टनर - MICE टूर्स: कॉर्पोरेट दुनिया के लिए ‌‘वीणा वर्ल्ड‌’ एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। डीलर्स इंसेंटिव टूर्स, लीडरशिप मीट्स, टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज़, ऑफसाइट्स और अवॉर्ड फंक्शन्स के लिए वीणा वर्ल्ड आपको ऑस्ट्रेलिया जैसे वर्ल्ड-क्लास डेस्टिनेशन्स में फ्लॉलेस प्लानिंग के साथ बेहतरीन अनुभव देता है। अब तक 40,000+ कॉर्पोरेट ट्रैवलर्स और 350+ कंपनियों का विश्वास वीणा वर्ल्ड ने जीता है। हमारी अनुभवी MICE टीम के साथ आपका हर इवेंट बनता है इम्पैक्टफुल और मेमोरेबल। हर दिन अलग और हर पल खास बनाने वाले इन ऑस्ट्रेलिया टूर्स पर चलिए, वीणा वर्ल्ड के साथ।

अरे वाह! ये तो हमें पता ही नहीं था!!

ऑस्ट्रेलिया एक देश भी है और एक कॉन्टिनेंट भी!

यह दुनिया के सबसे कम ‌‘पॉप्युलेशन डेंसिटी‌’ वाले देशों में से एक है।

ऑस्ट्रेलिया में 10,000+ बीचेस हैं। अगर रोज़ एक बीच देखें, तब भी सब एक्सप्लोर करने में करीब 27 साल लग जाएंगे!

कंगारू पीछे की तरफ चल नहीं सकते। इसलिए वे ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिंबल पर हैं - ऑलवेज मूविंग फॉरवर्ड!

ऑस्ट्रेलिया में एक ही दिन में धूप, बारिश, ठंडी हवा और सर्दी महसूस हो सकती है, जैसे एक दिन में चार मौसम।

ऑस्ट्रेलिया में भारत के उलट सीज़न्स होते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में ‌‘No worries‌’ सिर्फ शब्द नहीं, एक लाइफस्टाइल है।

ऑस्ट्रेलिया ऊंट एक्सपोर्ट करने वाला देश है। यहां के रेगिस्तानी ऊंट मिडल ईस्ट तक भेजे जाते हैं।

कंगारू, कोआला और वॉम्बैट जैसे जानवर दुनिया में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते हैं।

कोआला दिन में 18 से 20 घंटे तक सोते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में ‌‘90 माइल स्ट्रेट‌’ नाम की 146 किलोमीटर लंबी सड़क है, जिसमें एक भी मोड़ नहीं आता।

ऑस्ट्रेलिया की पिंक लेक्स प्राकृतिक रूप से गुलाबी हैं। नो फोटोशॉप, नो फिल्टर्स नेचर का प्योर मैजिक!

ऑस्ट्रेलिया की एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन और आज भी जीवित संस्कृतियों में से एक है, जिसका इतिहास 65,000 साल से भी पुराना है।

सिडनी हार्बर ब्रिज पर 6 लेन, रेलवे और पैदल चलने के ट्रैक्स भी हैं!

ग्रेट बैरियर रीफ पानी के नीचे बसा एक जिंदा शहर जैसा है! यहां 1500 से ज़्यादा फिश स्पीशीज़ और हजारों कोरल रीफ टाइप्स पाए जाते हैं।

यहां स्टारबक्स चल ही नहीं पाया! ऑस्ट्रेलियन लोगों को अपना लोकल कॉफी कल्चर ज़्यादा पसंद है।

ज़िंदगी में एक बार तो...

सिडनी हार्बर ब्रिज पर चढ़कर शहर का 360 व्यू देखना है।

सिडनी ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज पर जाकर एकदम सिनेमैटिक एक्सपीरियंस जीना है।

विविड सिडनी फेस्टिवल के दौरान पूरे शहर को लाइट्स और आर्ट से जगमगाता देखना है।

न्यू ईयर पर सिडनी हार्बर ब्रिज से लाइव आतिशबाज़ी का जादुई नज़ारा देखना है।

बायरन बे में समुद्र के ऊपर स्काइडाइविंग करते हुए आसमान, समंदर और बीच का शानदार नज़ारा देखना है।

पोर्ट स्टीफन्स में 4WD सफारी और सैंड बोर्डिंग का रोमांचक अनुभव लेना है।

ग्रेट बैरियर रीफ पर हेलिकॉप्टर राइड लेकर समुद्र के नीचे की रंगीन दुनिया को आसमान से देखना है।

व्हिटसंडेज में प्राइवेट यॉट या सनसेट क्रूज़ पर समुद्र के बीच लक्ज़री सनसेट एक्सपीरियंस जीना है।

दुनिया के सबसे पुराने डेनट्री रेनफॉरेस्ट में रिवर ड्रिफ्ट और गाइडेड वॉक का अनुभव लेना है।

गोल्ड कोस्ट पर जेट बोटिंग का थ्रिल महसूस करना है।

ग्रेट ओशन रोड पर सेल्फ ड्राइव करते हुए हर मोड़ पर पोस्टकार्ड जैसे नज़ारे देखने हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की गाइडेड टूर करनी है।

हंटर वैली, यारा वैली, मार्गरेट रिवर और बरॉसा वैली में वर्ल्ड-क्लास वाइन टेस्टिंग का मज़ा लेना है।

कंगारू आइलैंड पर कंगारू और कोआला को करीब से देखना है।

निंगालू रीफ में दुनिया की सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क के साथ तैरने का रोमांच जीना है।

रॉटनेस्ट आइलैंड जाकर दुनिया के सबसे हैप्पी एनिमल ‌‘क्वोका‌’ के साथ सेल्फी लेनी है।

 

बियॉन्ड सिडनी मेलबर्न

सिडनी के चमकते हार्बर ब्रिज और मेलबर्न की आर्टिस्टिक गलियों के आगे भी एक अलग ऑस्ट्रेलिया बसा है। वेस्ट ऑस्ट्रेलिया का पर्थ अपने साफ-सुथरे बीचेस, शांत माहौल और मॉडर्न सिटी लाइफ के लिए जाना जाता है। फ्रिमैंटल पोर्ट सिटी, किंग्स पार्क और यहां के खूबसूरत बीचेस इसे एक परफेक्ट बैलेंस्ड सिटी एक्सपीरियंस बनाते हैं। वहीं एडिलेड को ऑस्ट्रेलिया की ‌‘स्लीपिंग ब्यूटी‌’ कहा जाता है। बरॉसा वैली के वाइन रीजन, लोकल मार्केट्स और फेस्टिवल्स यहां का शांत लेकिन समृद्ध माहौल और खास बना देते हैं। कैर्न्स यानी ग्रेट बैरियर रीफ का गेटवे। इसके आसपास गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन के बीचेस हैं। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और रेनफॉरेस्ट टूर्स के लिए यह जगह बेहद लोकप्रिय है। समुद्र के नीचे की रंगीन दुनिया देखने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तस्मानिया का होबार्ट प्रकृति और इतिहास का खूबसूरत मेल दिखाता है। माउंट वेलिंग्टन और सलामांका मार्केट इसे अलग पहचान देते हैं। वहीं उत्तर में स्थित डार्विन अपने ट्रॉपिकल मौसम और नेशनल पार्क्स के लिए मशहूर है। काकाडू और लिचफील्ड नेशनल पार्क के करीब होने की वजह से यह वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए खास जगह है।

इसके अलावा उलुरू (एयर्स रॉक) और काटा जूटा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया की सबसे अनोखी नैचरल हेरिटेज साइट्स में गिने जाते हैं। रेगिस्तान, लाल चट्टानें और एबोरिजिनल संस्कृति का रहस्य यहां की खास पहचान है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इन चट्टानों का बदलता रंग ऐसा लगता है मानो प्रकृति खुद कोई जादुई शो पेश कर रही हो।

और अब, ऑस्ट्रेलिया का 3 साल का वीज़ा मिलने की सुविधा इस सफर को और आसान बना देती है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक बार देखकर मत लौटिए एक बार ‌‘बियॉन्ड सिडनी मेलबर्न‌’ भी जरूर जाइए।

पिक्चर अभी बाकी है...

ऑस्ट्रेलिया सिर्फ खूबसूरत बीचेस, मॉडर्न शहरों और वाइल्डलाइफ तक सीमित नहीं है, बल्कि हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों ने यहां अपनी कहानियों को जीवंत किया है। सिडनी के आइकॉनिक ओपेरा हाउस, हार्बर ब्रिज और बॉन्डाई बीच की पृष्ठभूमि में Mission Impossible 2, Anyone But You और दिल चाहता है के कई यादगार सीन शूट हुए। दिल चाहता है ने दोस्ती को नया अंदाज़ दिया, जबकि सलाम नमस्ते ने सिडनी का अर्बन और कूल रूप दिखाया। चक दे इंडिया का क्लाइमैक्स भी यहीं फिल्माया गया था। मेलबर्न में The Matrix ने शहर को फ्यूचरिस्टिक लुक दिया, वहीं लव आज कल, हे बेबी और बचना ऐ हसीनों जैसी फिल्मों ने यहां के रोमांस, नाइटलाइफ और ग्लैमर को बड़े पर्दे पर उतारा। ऑस्ट्रेलिया के रग्ड आउटबैक में Mad Max: Fury Road ने रोमांच की नई परिभाषा लिखी। यहां का नीला समंदर, अंतहीन बीचेस और सनशाइन कोस्ट स्क्रीन पर जितने खूबसूरत लगते हैं, असल में उससे कहीं ज़्यादा दिल जीत लेते हैं। ये सारे सिनेमैटिक पल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सच में जिए गए हैं। अब अगला सीन आपका है। कैमरा तैयार है, लोकेशन्स तैयार हैं बस आपकी एंट्री बाकी है! तो फिर इंतज़ार किस बात का? चलो ऑस्ट्रेलिया!

बाउंड्री के पार का क्रिकेट

क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया को जोड़ने वाला सबसे मज़बूत सांस्कृतिक रिश्ता है। ‌‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी‌’ दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज़ में गिनी जाती है। 1947 से शुरू हुए इस सफर में दोनों देशों ने एक-दूसरे को कई बार कड़ी चुनौती दी है, इसलिए इन मैचों का इंतज़ार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर डॉन ब्रैडमैन जितने बड़े क्रिकेट आइकॉन हैं, उतने ही भारत के लिए सचिन तेंदुलकर। खास बात यह है कि ब्रैडमैन ने सचिन की बल्लेबाज़ी की तुलना खुद से की थी। शायद यही वजह है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सचिन को हमेशा खास सम्मान मिला। MCG पर ब्रैडमैन और सचिन की तस्वीर क्रिकेट इतिहास के सबसे आइकॉनिक पलों में गिनी जाती है। IPL में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों की लोकप्रियता और दोनों देशों में खचाखच भरे स्टेडियम्स इस रिश्ते को और मज़बूत बनाते हैं। MCG पर होने वाला ‌‘बॉक्सिंग डे टेस्ट‌’ हर साल क्रिकेट के सबसे बड़े उत्सवों में से एक माना जाता है, जहां 90,000+ दर्शक मौजूद रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया में ये मैदान भारतीयों को सच में ‌‘होम अवे फ्रॉम होम‌’ जैसा एहसास देते हैं। अब यह अनुभव सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहा। ‌‘वीणा वर्ल्ड‌’ आपको सीधे ‌‘सिडनी क्रिकेट ग्राउंड‌’ और ‌‘मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड‌’ तक लेकर जाता है, जहां आप इतिहास को बनते हुए देखते हैं, स्टेडियम की एनर्जी महसूस करते हैं और जिंदगीभर की यादें साथ लेकर लौटते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए एक ‌‘मस्ट विजिट डेस्टिनेशन‌’ बन जाता है।

Tags:

Post your Comment

Please let us know your thoughts on this story by leaving a comment.

Explore Topics, Tips & Stories

Balloon
Arrow
Arrow

Get in touch with us

Share your details for a call back and subscribe to our newsletter for travel inspiration.

+91

Listen to our Travel Stories

Veena World tour reviews

What are you waiting for? Chalo Bag Bharo Nikal Pado!

150+ Veena World Offices
Locate Us
Request a Quote
1800 313 5555
Connect with us

© 2013 - 26 Veena Patil Hospitality Pvt Ltd. All Rights Reserved.

Payments on website are secure

Scroll to Top