Contact Us

Explore Veena World Travel Stories

  • Travel Inspiration
  • Destination Guides
  • Travel Tips

इस बार का न्यू इयर बनाइए यादगार! साउथ ईस्ट एशिया

18 mins. read
Sunila Patil
Sunila Patil
18 Mins Read
November 20, 2026
November 20, 2026

Quick Summary

दिसंबर 2026 के लिए छुट्टी लेकर अपने पसंदीदा देश में नए साल का स्वागत खास लोगों के साथ करें।

थाईलैंड में चियांग माई और चियांग राई चुनें, जहाँ शानदार मंदिर, पहाड़ी नज़ारे और लोकल मार्केट्स मिलते हैं।

सिंगापुर में फैमिली न्यू इयर सेलिब्रेशन का आनंद लें, खासकर लाजवाब आतिशबाज़ी, गार्डन्स और शॉपिंग के साथ।

मलेशिया में क्वालालंपुर की ऊर्जा, पेनांग का खान-पान और विरासत, या लंगकावी के समुद्र किनारे सुकून का विकल्प रखें।

वियतनाम में हनोई, हालॉन्ग बे और होई आन जैसे पड़ावों के जरिए हर दिन कुछ नया खोजने का अनुभव लें।

वीणा वर्ल्ड आपकी पूरी प्लानिंग संभालता है, ताकि आप सिर्फ परफेक्ट ब्रेक और अपने अंदाज़ में जश्न मनाने पर ध्यान दें।

Published in Navbharat Times 22nd November 2026

छुट्टीवाला मौसम

दिवाली पर हमारे घर को रोशन करनेवाली लाइट्स उतारते हुए और मोमबत्तियों को सहेजकर रखते हुए मन थोड़ा उदास हो गया। जिस त्योहार का साल भर इंतज़ार किया था, वह पलक झपकते बीत गया। मिठाइयाँ और पकवान देखकर मैंने तय किया कि अब फिर से हेल्दी खाने की ओर लौटूँगी। तभी मुझे खुद से किया एक और वादा याद आया और मेरा मन खिल उठा।

पिछले साल मैंने क्रिसमस और न्यू इयर साल मुंबई में ही बिताया था, काम और घर के बीच भागदौड़ करते हुए। तब मैंने खुद से वादा किया था कि दिसंबर 2026 कुछ अलग होगा। मैं छुट्टी लूँगी, सही मायनों में जश्न मनाऊँगी और अपनी किसी पसंदीदा जगह पर, अपने खास लोगों के साथ नए साल का स्वागत करूँगी।

मेरे ज़ेहन में फ़ौरन थाईलैंड आया। इस ख्याल से खुश होकर मैंने वीणा और सुधीर को फ़ोन किया। क्या वे भी मेरे साथ चलेंगे? एक और व्यस्त साल में कदम रखने से पहले हम सभी को एक ताज़गी भरे ब्रेक की ज़रूरत थी।

“थाईलैंड ही क्यों?” आप पूछ सकते हैं। “क्या आप पहले वहाँ नहीं जा चुकी हैं?” बिल्कुल जा चुकी हूँ! लेकिन अपने पसंदीदा देश में दोबारा लौटने में एक अलग ही सुकून है। वहाँ के खाने, मेहमाननवाज़ी, शॉपिंग और बेहद रिलैक्सिंग मसाज का इंतज़ार रहता है। इसमें जोड़ दीजिए खूबसूरत नज़ारे, दिलचस्प संस्कृति और मनोरंजन, तो जश्न का पूरा सामान तैयार है।

इस बार हम जाने-पहचाने थाईलैंड में कुछ नया खोजना चाहते थे। इसलिए हमने चुना चियांग माई और चियांग राई। नॉर्दर्न थाईलैंड ज़िंदगी की एक धीमी, सुकून भरी लय का वादा करता है। शानदार मंदिर, पहाड़ी नज़ारे, लोकल मार्केट्स और उत्तर का खास ज़ायका। सोचिए, साल का आखिरी हिस्सा आराम से खाने, दिल से की गई बातों और बस एक-दूसरे के साथ का लुत़्फ उठाने में बीते, तो कैसा रहे!

जाना-पहचाना देश और नई खोजें, इससे बेहतर और क्या हो सकता है?

मुझे सिंगापुर का एक न्यू इयर सेलिब्रेशन भी याद है। वहाँ की आतिशबाज़ी तो बस लाजवाब थी! अपने अट्रैक्शन्स, गार्डन्स, शॉपिंग और खान-पान के साथ सिंगापुर एक बेहतरीन फ़ैमिली हॉलिडे डेस्टिनेशन है, जहाँ हर पीढ़ी की खुशी की वजह मौजूद है। मलेशिया भी एक प्यारा मेल पेश करता है। क्वालालंपुर की ऊर्जा का आनंद लीजिए, पेनांग को उसके खान-पान और विरासत के ज़रिए जानिए या फिर लंगकावी में समुंदर किनारे सुकून के पल बिताइए। आपका जश्न उतना ही धूम-धड़ाके वाला या उतना ही सुकून भरा हो सकता है, जितना आप चाहें। जो लोग कुछ नया तलाश रहे हैं, उनके लिए है फ़िलीपींस, जहाँ खूबसूरत द्वीप और लुभाता पानी है, या फिर लाओस, जहाँ नदी किनारे के नज़ारे, हेरिटेज कस्बे और ठहरी हुई रफ़्तार आपको कुछ पल रुकने को कहते हैं। और फिर है वियतनाम, जहाँ हर पड़ाव पर कुछ नया खोजने को मिलता है। हनोई की चहल-पहल भरी सड़कों से लेकर हालॉन्ग बे के नज़ारों और होई आन की दिलकशी तक, यहाँ ऐसे अनुभव मिलते हैं जिनकी बातें घर लौटने के बाद भी लंबे समय तक होती रहती हैं। और अगर आप अब तक बाली नहीं गए हैं, तो शायद यही सही मौका है। एक खूबसूरत विला, लज़ीज़ खाना, स्पा में बिताया वक्त और साथ गुज़ारी एक शाम, ये सब मिलकर एक छुट्टी को बेहद निजी जश्न में बदल सकते हैं।थाईलैंड, मलेशिया, बाली, सिंगापुर, फ़िलीपींस, लाओस या वियतनाम... आप जहाँ भी जाएँ, इस छुट्टी को अपने अंदाज़ में जीएँ। वीणा वर्ल्ड में हम सारी प्लानिंग और इंतज़ाम सँभालते हैं, ताकि आप बस एक परफ़ेक्ट ब्रेक का मज़ा लेने पर ध्यान दे सकें! जो महिलाएँ सहेलियों के साथ जश्न मनाना चाहती हैं या साथी मुसाफ़िरों के संग-साथ का आनंद लेना चाहती हैं, उनके लिए वूमन्स स्पेशल थाईलैंड टूर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।आखिरकार, सबसे अच्छा जश्न वही है जो आपको खुद के साथ और अपने प्यारे लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका दे। अपनी मंज़िल चुनिए, अचानक मिलनेवाली खुशियों के लिए भी जगह रखिए और बाकी तमाम बारीकियों की फ़िक्र वीणा वर्ल्ड पर छोड़ दीजिए। क्रिसमस और नया साल मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि एक हॉलिडे पर निकल जाएँ? मैं तो जा ही रही हूँ। क्या आप भी साथ चल रहे हैं?

 

खुशियो भरा सफ़र

साल का आखिर, यानी खुशी, उत्साह, रोशनी और नए साल के स्वागत की तैयारी! दुनियाभर में क्रिसमस और न्यू ईयर अलग-अलग तरीकों से मनाए जाते हैं। कहीं आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी होती है, कहीं समुद्र तट संगीत की धुन पर थिरकते हैं, तो कहीं पारंपरिक प्रार्थनाओं और सांस्कृतिक समारोहों के ज़रिए त्योहारों का आनंद महसूस होता है। थाईलैंड, मलेशिया, बाली, सिंगापुर, फ़िलीपींस, लाओस और वियतनाम, इन सात देशों में इन उत्सवों के जश्न का अनुभव लेने का मौका वाकई खास है!

थाईलैंड: रोशनी, संगीत और आतिशबाज़ी का रोमांच!

थाईलैंड में क्रिसमस और न्यू ईयर का उत्साह महसूस करना हो, तो बैंकॉक एकदम परफ़ेक्ट जगह है! शहर के बड़े-बड़े मॉल्स, होटल और सड़कें क्रिसमस ट्री, आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा उठती हैं। आइकॉन सियाम और सेंट्रलवर्ल्ड में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। चाओ फ्राया रिवर के किनारे होने वाला न्यू ईयर काउंटडाउन, लाइव म्यूज़िक और आसमान में रंग बिखेरती आतिशबाज़ी यादगार बन जाती है। पटाया और फुकेत के समुद्र तटों पर भी नए साल का स्वागत बड़े धूम-धाम से किया जाता है।

मलेशिया: उत्सवों की रंग-बिरंगी दावत!

मलेशिया में क्रिसमस का त्योहार यानी मानो रोशनी और सजावट का मुकाबला! क्वालालंपुर के कई  इलाकोफ्ल में भव्य क्रिसमस ट्री, चमचमाती लाइटें और खूबसूरत डेकोरेशन्स देखने को मिलते हैं। मॉल्स में कैरोल गायन, खास शॉपिंग ऑफ़र्स और त्योहारी कार्यक्रमों की रौनक रहती है। न्यू ईयर की रात पेट्रोनास ट्विन टावर्स के आसपास हज़ारों लोग जुटते हैं। लाइव म्यूज़िक, डांस परफ़ॉर्मेंस, लेज़र शो और आतिशबाज़ी के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है।

बाली: समुद्र तटों पर पार्टी का माहौल!

बाली में होटलों और रिसॉर्ट्स में क्रिसमस ट्री, आकर्षक सजावट, खास डिनर और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चर्चों में क्रिसमस की विशेष प्रार्थनाएँ भी होती हैं। न्यू ईयर की रात सेमिन्याक, चांगू और कुटा के बीच क्लब्स में पार्टी का जोश चरम पर पहुँच जाता है। समुद्र की लहरों की आवाज़, डीजे म्यूज़िक, डांस और खास डिनर,ऐसे माहौल में नए साल का स्वागत करने का मज़ा ही कुछ और है!

सिंगापुर: लाइट्स, म्यूज़िक और ग्रैंड काउंटडाउन - सिंगापुर में शॉपिंग मॉल्स में क्रिसमस मार्केटों और खास कार्यक्रमों की भरमार रहती है। न्यू ईयर की रात मरिना बे पर होनेवाला भव्य काउंटडाउन सबसे बड़ा आकर्षण होता है। लाइव परफ़ॉर्मेंस, संगीत, लेज़र प्रोजेक्शन्स और आसमान को रोशन करती आतिशबाज़ी की बदौलत सिंगापुर की रात किसी सपनों की नगरी जैसी लगती है!

फ़िलीपींस: क्रिसमस का सबसे बड़ा उत्सव!

फ़िलीपींस में क्रिसमस सिर्फ़ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि कई हफ़्तों तक चलने वाला जश्न है। यहाँ सितंबर से ही क्रिसमस की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं! घरों और सड़कों पर लगाई जानेवाली रंग-बिरंगी, तारे के आकार की ‌‘पारोल‌’ कंदीलें इस उत्सव का खास आकर्षण हैं। दिसंबर में नौ दिनों तक ‌‘सिम्बांग गाबी‌’ नाम की भोर की विशेष प्रार्थनाएँ होती हैं। क्रिसमस की रात परिवार के साथ ‌‘नोचे बुएना‌’ दावत का आनंद लिया जाता है। न्यू ईयर की रात आतिशबाज़ी, संगीत और पारिवारिक जश्न से पूरा देश उत्साह में सराबोर हो जाता है!

लाओस: परंपरा और संस्कृति का अनोखा अनुभव!

लाओस में क्रिसमस और ग्रेगोरियन न्यू ईयर का जश्न दूसरे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के मुकाबले शांत अंदाज़ में मनाया जाता है। वियनतियान और लुआंग प्रबांग के होटलों, रेस्टोरेंटों और पर्यटनस्थलों पर त्योहारी सजावट देखने को मिलती है। दिसंबर में उत्तरी लाओस के कुछ हिस्सों में ‌‘ह्मोंग न्यू ईयर‌’ मनाया जाता है। पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधान, लोकसंगीत, नृत्य और तरह-तरह के खेल इस उत्सव की खासियत हैं। इसलिए साल के आखिर में लाओस जाने पर आधुनिक उत्सवों के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति की खूबसूरत झलक भी देखने को मिलती है!

वियतनाम: उत्सवों की रोशनी और खुशियों की बौछार!

वियतनाम में क्रिसमस के दौरान हनोई और हो ची मिन्ह सिटी का नूर ही बदल जाता है! सेंट जोसफ़ कैथेड्रल और नोत्र दाम कैथेड्रल के आसपास आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री और खूबसूरत सजावट देखने को मिलती है। चर्चों में विशेष प्रार्थनाएँ होती हैं, तो सड़कों पर स्थानीय लोगों और सैलानियों की भारी भीड़ जुटती है। न्यू ईयर की रात हो ची मिन्ह सिटी की कई इलाकोफ्ल में भव्य काउंटडाउन, लाइव म्यूज़िक और आतिशबाज़ी का आनंद लिया जा सकता है।

साल के आखिर का यह वक्त होता है नई यादों का, नए अनुभवों का और अपनों के साथ खुशियाँ मनाने का! तो इस बार आप क्रिसमस और न्यू ईयर किस खूबसूरत देश में मनाना चाहेंगे?

 

अरे वाह!

ये तो मुझे बिल्कुल पता ही नहीं था!

  • बैंकॉक के मॉल्स में क्रिसमस के दौरान भव्य क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट देखने को मिलती है!
  • क्वालालंपुर में नए साल की पूर्व संध्या पर पेट्रोनास ट्विन टावर्स के आसपास हज़ारों लोग काउंटडाउन और आतिशबाज़ी के जश्न के साथ नए साल का स्वागत करते हैं!
  • बाली का पारंपरिक नववर्ष ‌‘न्येपी‌’ इतना अनोखा है कि इस दिन पूरा द्वीप 24 घंटे खामोश रहता है। यहाँ तक कि एयरपोर्ट भी बंद रखा जाता है!
  • सिंगापुर की मशहूर ऑर्चर्ड रोड क्रिसमस के दौरान लगभग 3 किलोमीटर तक फैली जगमगाती रोशनी और खूबसूरत सजावट से चमक उठती है!
  • सिंगापुर के मरीना बे पर नए साल की रात भव्य आतिशबाज़ी और शानदार संगीत के बीच हज़ारों लोग नए साल का स्वागत करते हैं!
  • फ़िलीपींस में दुनिया के सबसे लंबे क्रिसमस उत्सवों में से एक मनाया जाता है। यहाँ तो सितंबर से ही क्रिसमस की तैयारियाँ और सजावट शुरू हो जाती है!
  • फ़िलीपींस में नए साल के दिन 12 अलग-अलग गोल फल खाने की परंपरा है। इसे आने वाले साल के 12 महीने सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरे रहने का प्रतीक माना जाता है!
  • वियतनाम के पारंपरिक नववर्ष को ‌‘टेट‌’ कहते है। इस त्योहार के दौरान घरों को आड़ू और खुबानी के फूलों से लदी टहनियों से सजाया जाता है। ये फूल सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं!

 

लाइट्स,कैमरा, एक्शन!

साउथ ईस्ट एशिया की खूबसूरती, यहाँ के चहल-पहल भरे शहर, गहरे नीले समुद्र तट और रंग-बिरंगी संस्कृति स़िर्फ सैलानियों को ही नहीं,बल्कि दुनियाभर के फ़िल्मकारों को भी लुभाती है। उसमें भी क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर इन फ़िल्मों में साउथ ईस्ट एशिया का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। 2012 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‌‘द इम्पॉसिबल‌’ थाईलैंड के खाओ लाक इलाके में फ़िल्माई गई है। क्रिसमस की छुट्टियाँ बिताने थाईलैंड आए एक परिवार पर 26 दिसंबर 2004 को आई विनाशकारी सुनामी का कहर टूट पड़ता है। कुदरत का रौद्र रूप और मुसीबत में भी कायम रहनेवाली इंसानियत, इन दोनों का दिल छू लेनेवाला चित्रण इस फ़िल्म में है। मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के आधुनिक और जगमगाते रूप की खास झलक देखनी हो, तो 1999 की ‌‘एन्ट्रैपमेंट‌’ ज़रूर देखिए। इसमें न्यू ईयर की रात होने वाली करोड़ों की चोरी की रोमांचक कहानी देखने को मिलती है। वहीं फ़िलीपींस की 2025 की फ़िल्म ‌‘रेकोनेक‌’ एक भावनात्मक कहानी है कि क्रिसमस के दौरान इंटरनेट बंद हो जाने से एक-दूसरे से दूर हो चुके परिवार और रिश्ते फिर से कैसे जुड़ते हैं। इसके अलावा सिंगापुर में फ़िल्माई गई शॉर्ट फ़िल्म ‌‘क्रिसमस विथ अ स्ट्रेंजर‌’, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बस स्टॉप पर बस का इंतज़ार करते हुए मिले दो अजनबियों की बातचीत से पनपती दोस्ती, इंसानियत और उम्मीद का खूबसूरत संदेश देती है। ऐसी फ़िल्मों के ज़रिए साउथ ईस्ट एशिया की सैर से पहले ही इस इलाके से एक भावनात्मक रिश्ता बन जाता है। क्योंकि कभी-कभी सफ़र की शुरुआत एयरपोर्ट से नहीं, बल्कि सिनेमा के पर्दे से होती है!

 

ज़िंदगी में एक बार तो...

  • बैंकॉक में चाओ फ्राया रिवर के किनारे आसमान को रोशन करती जगमगाहट और आतिशबाज़ी देखते हुए नए साल का स्वागत करना है!
  • क्वालालंपुर में क्रिसमस पर सजे बुकित बिंतांग इलाके की रौनक महसूस करनी है!
  • बाली के खूबसूरत समुद्र तट पर तारों भरे आसमान के नीचे खास क्रिसमस डिनर का लुत़्फ उठाना है!
  • सेमिन्याक बीच पर संगीत, नाच-गाने और आतिशबाज़ी के जश्न के बीच नए साल का स्वागत करना है!
  • सिंगापुर के ‌‘गार्डन्स बाय द बे‌’ के क्रिसमस वंडरलैंड में जगमगाते सुपरट्रीज़ और शानदार लाइट शो का नज़ारा देखना है!
  • सैन फ़र्नांडो के जायंट लैंटर्न फ़ेस्टिवल में विशाल, रंग-बिरंगी और रोशन कंदीलों का जादू महसूस करना है!
  • हो ची मिन्ह सिटी की गुयेन हुए वॉकिंग स्ट्रीट पर हज़ारों लोगों के साथ काउंटडाउन करते हुए नए साल का स्वागत करना है!
  • होई आन की रंग-बिरंगी कंदीलों से जगमगाती गलियों में क्रिसमस की मनमोहक सजावट देखनी है!

 

पहली इंटरनेशनल टूर, वीणा वर्ल्ड के साथ!

साउथ ईस्ट एशिया यानी गहरे नीले समुद्र तट, चहल-पहल भरे शहर, भव्य थीम पार्क, प्राचीन मंदिर, खूबसूरत आइलैंड्स और ज़ायकेदार खान-पान! इन अलग-अलग जगहों का आनंद लेने के लिए वीणा वर्ल्ड के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

प्राइवेट हॉलिडेज़: इसमें आप अपनी पसंद की जगहों, सफ़र के दिनों और बजट के मुताबिक अपना हॉलिडे खुद प्लान कर सकते हैं। सिंगापुर फ़ैमिली फ़न, लंगकावी आइलैंड, बाली विद गिली आइलैंड, हनोई - हा लॉन्ग जैसे खास विकल्पों में से चुनकर आप अपने समय के हिसाब से सफ़र का आनंद ले सकते हैं।

हनीमून टूर: साथ में शुरू होनेवाली अपनी नई जिंदगी की रोमांटिक शुरुआत करनी हो, तो साउथ ईस्ट एशिया एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है। हनीमून स्पेशल थाईलैंड टूर में अलकज़ार शो और चाओ फ्राया रिवर डिनर क्रूज़ जैसे अनुभव आपके हनीमून को और भी रोमांटिक बना सकते हैं। हनीमून स्पेशल बैंकॉक पटाया फुकेत क्राबी में जेम्स बॉन्ड आइलैंड, क्राबी आइलैंड हॉपिंग और कोरल आइलैंड जैसे अनुभव लिए जा सकते हैं। बाली के टूर पर रोमांटिक समुद्र तट, बाली स्विंग, अयुंग रिवर राफ़्टिंग, नुसा पेनिदा की खूबसूरत सैर और तनाह लॉट टेम्पल की लाजवाब खूबसूरती देखने को मिलती है। वहीं वियतनाम में हालॉन्ग बे के दिलकश क्रूज़ सफ़र के दौरान आपके लाईफ पार्टनर के साथ यादगार पलों का खज़ाना जुटाया जा सकता है।

कॉर्पोरेट ट्रैवल (MICE): कॉर्पोरेट मीटिंग्ज, कॉन्फरन्सेस, इंसेंटिव ट्रिप्स या टीम-बिल्डिंग एक्टिविटीज के लिए साउथ ईस्ट एशिया एक बेहतरीन विकल्प है। सिंगापुर की आधुनिक सुविधाओं से लेकर बाली के खूबसूरत रिसॉर्ट्स तक, आपकी कंपनी की ज़रूरतों के मुताबिक पूरे सफ़र की प्लानिंग वीणा वर्ल्ड की माइस टीम करेगी।

ग्रुप टूर: कहाँ जाएँ, यह सोच रहे हैं तो आपके लिए वीणा वर्ल्ड के पास हैं कई विकल्प! 6 दिनों का बेस्ट ऑफ़ थाईलैंड, 7 दिनों का सिंगापुर मलेशिया या बेस्ट ऑफ़ बाली, 8 दिनों का सिंगापुर थाईलैंड या बेस्ट ऑफ़ वियतनाम, तो 10 दिनों का सिंगापुर थाईलैंड मलेशिया या सिंगापुर मलेशिया बाली! इसके अलावा वियतनाम में सापा - फु क्वोक जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

वूमन्स स्पेशल: आप अपनी सहेलियों के साथ घूमने का प्लान कब से बना रही हैं? अब उसे हकीकत में बदलिए! 4 दिनों का वूमन्स स्पेशल थाईलैंड, 6 दिनों का वूमन्स स्पेशल थाईलैंड या वूमन्स स्पेशल विद किड्स थाईलैंड, 8 दिनों का वूमन्स स्पेशल बैंकॉक पटाया फुकेत क्राबी या वूमन्स स्पेशल वियतनाम, 7 दिनों का वूमन्स स्पेशल बाली या वूमन्स स्पेशल सिंगापुर मलेशिया, 10 दिनों का वूमन्स स्पेशल सिंगापुर थाईलैंड मलेशिया या 11 दिनों का वूमन्स स्पेशल वियतनाम कंबोडिया, ऐसे कई टूर वीणा वर्ल्ड के पास मौजूद हैं। पूरे सफ़र में अनुभवी टूर मैनेजर का साथ और सोलो ट्रैवलरों के लिए रूम शेयरिंग की गारंटी! तो अकेले सफ़र पर निकलिए और लौटते वक्त सहेलियों का बड़ा-सा ग्रुप साथ लेकर आइए!

तो अब साउथ ईस्ट एशिया की सैर के लिए किसी बहाने की क्या ज़रूरत? अपनी पसंद का देश चुनिए, अपना बैग पैक कीजिए और वीणा वर्ल्ड के साथ चलिए!

 

गोल्डन एज सेलिब्रेशन

ज़िंदगी के सुनहरे दौर में घूमने-फिरने का जी भरकर आनंद लेना हो, तो वीणा वर्ल्ड के साउथ ईस्ट एशिया के सीनियर्स स्पेशल टूर खास आपके लिए हैं। थाईलैंड के बैंकॉक और पटाया, मलेशिया के क्वालालंपुर, मलक्का और गेंटिंग हाइलैंड्स, साथ ही सिंगापुर के मरीना बे, सेंटोसा आइलैंड और ‌‘गार्डन्स बाय द बे‌’ जैसी आकर्षक जगहों की सैर इन टूरों में होती है।

पटाया का कोरल आइलैंड, नोंग नूच विलेज और अलकज़ार शो, बैंकॉक का सफ़ारी वर्ल्ड और चाओ फ्राया रिवर डिनर क्रूज़, क्वालालंपुर के पेट्रोनास ट्विन टावर्स, के.एल. टावर और बातू केव्स, गेंटिंग हाइलैंड्स की केबल कार, सिंगापुर की माउंट फ़ेबर केबल कार, यूनिवर्सल स्टूडियोज़ और विंग्स ऑफ़ टाइम शो जैसे तरह-तरह के अनुभव इन टूरों की रौनक बढ़ा देते हैं।

सुनियोजित सफ़र, आरामदेह होटल, भोजन, हवाई सफ़र, ज़्यादा से ज़्यादा साइटसीइंग और अनुभवी टूर मैनेजर का साथ, इन सबकी बदौलत सफ़र और भी बेफ़िक्र और खुशनुमा हो जाता है। नए देश, नए लोग और ज़िंदगी भर सँजोकर रखने लायक यादें, इन सबका अनुभव लेने का यह बेहतरीन मौका है। क्योंकि घूमने-फिरने की कोई उम्र नहीं होती!

Tags:

Post your Comment

Please let us know your thoughts on this story by leaving a comment.

Get in touch with us

Share your details for a call back and subscribe to our newsletter for travel inspiration.

+91

Listen to our Travel Stories

You May also like

View all
पत्थरों में छिपी कहानियाँ
18 mins, read

पत्थरों में छिपी कहानियाँ

Published in Navabharat Times 1st November 2026 ...उनके गोल-मटोल चेहरे और बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गएहाव-भाव उनमें अपनापन भर देते थे, खासकर एक आकृति, जिसका मुँह फुलाया हुआ चेहरा मुझे... “तुम सफ़र में बिल्

वियतनाम
18 mins, read

वियतनाम

Published in Navabharat Times 25th October 2026 रंग, संस्कृति और जिज्ञासा का खूबसूरत संगम नए अनुभवों से सजा एक देश वियतनाम में जब मैंने अपनी पहली एग कॉफ़ी ऑर्डर की, तो मन में थोड़ी झिझक थी। अंड

अ नेवर एंडिग स्टोरी
18 mins, read

अ नेवर एंडिग स्टोरी

Published in Navbharat Times 18th October 2026 ...ब्रेकफ़ास्ट कब ब्रंच बन जाता है, पता नहीं चलता। एक गैलरी दूसरी तक ले जाती है, और डिनर न जाने कैसे किसी ऐसे छोटे से दरवाज़े के पीछे खत्म होता है जिसे

Travel Memories Shared
by 9.9 Lakh+ Travellers

Rated 5.0 16.2K+ reviews10.1L+ Happy guests81.1K+ Tours completed

Veena World tour reviews

What are you waiting for? Chalo Bag Bharo Nikal Pado!