India
Toll free
Our Toll Free Numbers:

1800 313 5555

Call us
You can also call us on:

+91 22 2101 7979

+91 22 2101 6969

Foreign Nationals
Foreign Nationals/NRIs travelling

Within India+91 915 200 4511

Outside India+91 887 997 2221

Business Hours

Business hours: 10AM - 7PM

Explore Veena World Travel Stories

  • Travel Inspiration
  • Destination Guides
  • Travel Tips

वेस्टर्न यूरोप

18 mins. read
Marketing .
Marketing .
18 Mins Read
July 31, 2026
July 31, 2026

Quick Summary

यूरोप का जादू फिल्मों से शुरू होता है, लेकिन असली एहसास यात्रा में जाकर ही पूरा होता है।

यूरोप में हर मौसम और हर पसंद के लिए कुछ खास मिलता है, इसलिए अपनी रुचि के हिसाब से प्लान करें।

यूरोप में एक जगह से दूसरी जगह जाना खुद एक यादगार अनुभव है, खासकर सड़क मार्ग की बदलती दृश्यों के साथ।

कम से कम एक बार यूरोप की रेल यात्रा जरूर करें, हाई स्पीड ट्रेन से लेकर पहाड़ों और झीलों के किनारे वाली मनोरम रेल तक।

वीणा वर्ल्ड जैसे कस्टमाइज़्ड ऑप्शन लें जो आपकी पसंद के अनुसार कार्यक्रम बनाते हैं और जहाँ संभव हो रेल अनुभव जोड़ते हैं।

वेस्टर्न यूरोप में हर देश की अलग कहानी है, जैसे स्विट्ज़रलैंड के एल्प्स, फ्रांस के पेरिस और वर्साय, और जर्मनी की ब्लैक फॉरेस्ट।

Published in Navbharat Times 2nd August 2026

एक बार... फिर बार-बार यूरोप!

कुछ दिनों पहले भारत में स्विट्ज़रलैंड टूरिज़्म के मैनेजर के साथ मेरी गपशप हो रही थी। बातों-बातों में उन्होंने भारत की अपनी पहली यात्रा का एक ख़ूबसूरत किस्सा सुनाया। एयरपोर्ट से होटल जाते व़क्त उन्होंने टैक्सी ड्राइवर से यूँ ही बातचीत शुरू कर दी। जैसे ही उस ड्राइवर को पता चला कि वे महाशय स्विट्ज़रलैंड से आए हैं, टैक्सी ड्राइवर का चेहरा खिल उठा। वह बड़े जोश से बोला - ‌‘वाह! स्विट्ज़रलैंड...कितना ख़ूबसूरत देश है आपका! बर्फ़ से ढके पहाड़, क़ुदरत के लाजवाब नज़ारे...!‌‘ ख़ास बात यह थी कि वह कभी स्विट्ज़रलैंड गया ही नहीं था। फिर भी उस देश के प्रति उसके मन में एक अपनापन और लगाव पैदा हो गया था।

यही तो यूरोप का जादू है। भारतीय लोगों की कई पीढ़ियों की यूरोप से होने वाली पहली पहचान बॉलिवुड के माध्यम से होती रही है। सिल्वर स्क्रीन के ज़रिए हम स्विट्ज़रलैंड की फूलों से सजी वादियों में घूमे, लंदन की ऐतिहासिक इमारतों को निहारा, पेरिस की गलियों में प्रेम कहानियों को जीया और बर्फ़ से ढके पहाड़ों के बीच हीरो-हीरोइनों के साथ नाचने के सपने देखे। इसीलिए यूरोप सिर्फ़ एक पर्यटन स्थल नहीं रहा, बल्कि वह हमारे मन की एक भावना बन गया और साथ ही ज़िंदगी में कम-से-कम एक बार तो पूरा करने लायक़ सपना भी बना। मगर व़क्त बदला तो सफ़र की परिभाषा भी बदल गई। पहले लोग कहते थे, ‌‘एक बार यूरोप जाना है‌‘, पर आज यूरोप के लिए पर्यटकों की अलग से बकेट लिस्ट होती है। यूरोप के अलग-अलग देश हमारे सामने एक अलग ही दुनिया खोल देते हैं। यूरोप की असली ताक़त यही है कि वह हर यात्री और हर मौसम के लिए कुछ-न-कुछ ख़ास संजोकर रखता है। जो आप ढूँढ़ेंगे, वो सब यहाँ मिलेगा। गहरे नीले रंग की झीलें, पहाड़, कैसल, कैथेड्रल, विविधताओं से भरी संस्कृति, खूबसूरत तस्वीरों जैसे गाँव, लुभावनी प्रकृति और दुनियाभर में मशहूर खान-पान संस्कृति...

यूरोप में एक जगह से दूसरी जगह जाना भी सफ़र का एक यादगार हिस्सा होता है। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय हर मोड़ पर रूप बदलती क़ुदरत बरबस ही हमारा मन मोह लेती है, तो दूसरी तरफ रेल का सफ़र हमें एक अलग ही एहसास देता है। मेरी राय में हर किसी को ज़िंदगी में कम-से-कम एक बार यूरोप की रेल यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। दो महानगरों को कुछ घंटों में जोड़ने वाली अत्याधुनिक हाई-स्पीड ट्रेन हो या दिलकश पहाड़ों, वाइनयार्डों और झीलों के किनारे तथा छोटे गाँवों से गुज़रने वाली मनोरम रेलगाड़ियाँ, यह सफ़र ख़ुद मंज़िल जितना ही ख़ूबसूरत बन जाता है। वीणा वर्ल्ड का कस्टमाइज़्ड हॉलिडेज़ डिवीज़न हर यात्री की पसंद के मुताबिक़ यूरोप की ख़ास यात्राओं के कार्यक्रम तैयार करता है, और जहाँ मुमकिन हो, रेल यात्रा के बेहतरीन अनुभवों को उसमें ख़ास तौर पर शामिल करता है। हमारे एस्कॉर्टेड ग्रुप टूरों में यूरोप के बेहतरीन रोड नेटवर्क पर आरामदायक कोच यात्रा के साथ-साथ कुछ यादगार रेल यात्राएँ भी शामिल होती हैं, जिनमें यूरोस्टार जैसी विश्व प्रसिद्ध हाई-स्पीड ट्रेन भी शामिल है। एक बात तय है कि यूरोप की सिर्फ़ एक ट्रिप क़ाफी नहीं होती। पहली हो, दूसरी हो, तीसरी हो या फिर दसवीं यात्रा हो, हर बार यूरोप आपके सामने एक नया पिटारा खोलता है। कोई अनदेखा इलाक़ा, कोई नया स्वाद या कोई ऐसा अनुभव,जो आपकी बकेट लिस्ट में होना ही चाहिए था, मगर जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। यूरोप आपको सिर्फ़ आमंत्रण नहीं देता, बल्कि आपको यहाँ बार-बार आने की वजहें भी देता है।

 

वेस्टर्न यूरोप

जहाँ हर देश एक अलग कहानी सुनाता है।

 स्विट्ज़रलैंड - एल्प्स, युंगफ्राउ, गोल्डन पास ट्रेन, माउंट टिटलिस

फ्रांस - ए़िफल टॉवर, पेरिस, वर्साय पैलेस

जर्मनी - ब्लैक फॉरेस्ट, कुकू क्लॉक, राइन वैली

ऑस्ट्रिया - विएना, साल्ज़बर्ग, हालस्टाट, मोजार्ट

नीदरलैंड्स - एम्स्टर्डम के कैनल, विंडमिल, ट्यूलिप

लेक्ज़मबर्ग - ऐतिहासिक क़िले, यूनेस्को हेरिटेज शहर, ट्राम टूर

 इटली - रोम, वेनिस गोंडोला राइड, पीसा, फ़्लोरेंस

लायचेनस्टाइन - द रेड हाउस, वडूज़ कैथेड्रल, टाउन हॉल

इंग्लैंड - लंदन, बकिंघम पैलेस, बिग बेन

 स्कॉटलैंड - एडिनबरा, हाइलैंड्स, लॉक नेस

वेल्स - स्नोडोनिया नेशनल पार्क, मध्ययुगीन क़िले, कुदरती खूबसूरती से भरी घाटियाँ

नॉर्दर्न आयरलैंड - जायंट्स कॉज़वे, बेल़फास्ट, टाइटैनिक की विरासत

 

वीणा वर्ल्ड के साथ यूरोप का पहला सफ़र

यूरोप देखने का सपना बहुत लोगों का होता है, लेकिन उस सपने को आसान, आरामदायक और यादगार बनाना, यही वीणा वर्ल्ड की विशेषता है। वेस्टर्न यूरोप के विश्व प्रसिद्ध शहर, खूबसूरत एल्प्स पर्वत श्रंखलाएँ, ऐतिहासिक विरासत, कला संपदा, रोमेंटिक माहौल और आधुनिक जीवनशैली का मुकम्मल अनुभव देने वाली वीणा वर्ल्ड के ऑल-इनक्लूसिव टूर हर तरह के यात्रियों के लिए तैयार किए गए हैं। हवाई सफ़र से लेकर बड़े ध्यान से चुने गए होटल, भारतीय भोजन, वीज़ा संबंधी मार्गदर्शन और अनुभवी टूर मैनेजर तक, हर चीज़ शामिल होने की वजह से यात्रियों को बस एक ही काम करना होता है, और वह है चलो, बैग भरो और निकल पड़ो!

ग्रुप टूर: वीणा वर्ल्ड के ऑल-इनक्लूसिव वेस्टर्न यूरोप ग्रुप टूरों में हर यात्री की पसंद के मुताबिक़ अनेक विकल्प मौजूद होते हैं। स्विस पेरिस ऑस्ट्रिया जर्मनी, स्विस पेरिस जर्मनी एम्स्टर्डम, बेस्ट ऑ़फ स्विट्ज़रलैंड, यूरोपियन पैनोरमा, स्विस पेरिस, लंदन पेरिस स्विस इटली, इंग्लैंड स्कॉटलैंड आयरलैंड वेल्स लंदन, स्विस पेरिस ऑस्ट्रिया इटली, यूरोपियन स्प्लेंडर्स जैसी एक से बढ़कर एक लोकप्रिय टूरों की बदौलत एक ही सफ़र में या तो एक देश को गहराई से देखा जा सकता है, या फिर कई देश और उनके विश्व प्रसिद्ध आकर्षणों का अनुभव लिया जा सकता है। ए़िफल टॉवर, सीन नदी में क्रूज़, माउंट टिटलिस या युंगफ्राउ, रोटेअर केबल कार, राइन ़फॉल्स, स्वारोवस्की क्रिस्टल वर्ल्ड, वेनिस गोंडोला,रोम की ऐतिहासिक विरासत, एम्स्टर्डम जैसे कई अनुभवों की दावत इन यात्राओं में मिलती है। हवाई सफ़र, वीज़ा मार्गदर्शन,ध्यान से चुने गए होटल, भारतीय भोजन, अनुभवी टूर मैनेजर और सुनियोजित पर्यटन की बदौलत यूरोप टूर बे़िफक्र और यादगार बन जाता है।

स्पेशलिटी टूर: वुमन्स स्पेशल और सीनियर्स स्पेशल, ये वीणा वर्ल्ड की ख़ास यात्राएँ वेस्टर्न यूरोप के अनुभव को और भी आरामदायक तरीक़े से प्रदान करती हैं। सुरक्षित माहौल, सोच-समझकर तैयार किया गया कार्यक्रम, अनुभवी टूर मैनेजरों और एक जैसी पसंद रखने वाले साथी यात्रियों की वजह से सफ़र और भी सुहाना हो जाता है। पेरिस, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों के प्रमुख आकर्षणों के साथ-साथ वहाँ की स्थानीय संस्कृति, प्रकृति और यूरोपियन जीवनशैली को क़रीब से जानने का मौक़ा इन ख़ास यात्राओं में मिलता है।

कस्टमाइज़्ड हॉलिडेज़: अगर आपको यूरोप का अपना सफ़र अपनी मर्ज़ी से तय करना हो, तो वीणा वर्ल्ड के कस्टमाइज़्ड हॉलिडेज़ एक बेहतरीन विकल्प हैं। स्विट्ज़रलैंड में ज़्यादा दिन ठहरना, पेरिस की रोमेंटिक छुट्टियाँ, यूनाइटेड किंगडम का रोमांचक सफ़र, क्रिसमस मार्केट, लग्ज़री रेल, क्रूज़ जैसे तमाम अनुभवों की बदौलत हनीमून, ़फैमिली टूर या लग्ज़री हॉलिडे, हर सफ़र आपके व़क्त, बजट और पसंद के मुताबिक़ तैयार किया जा सकता है। इनमें फ़्लाइट, होटल, वीज़ा, ट्रांसफ़र और तमाम अनुभवों की पूरी योजना वीणा वर्ल्ड की तऱफ से की जाती है।

कॉर्पोरेट ट्रैवल (MICE): विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर, बेहतरीन कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएँ और यादगार पर्यटन अनुभव की बदौलत वेस्टर्न यूरोप मीटिंग्स, इन्सेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेस एंड इवेंट्स (MICE) के लिए सबसे पसंदीदा इलाक़ा है। कंपनी कॉन्फ्रेंस, इन्सेंटिव ट्रिप, टीम-बिल्डिंग, प्रोडक्ट लॉन्च या बिज़नेस मीटिंगों के साथ-साथ स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, इटली या ऑस्ट्रिया के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों का भी लुत़्फ उठाया जा सकता है। वीणा वर्ल्ड द्वारा हर कॉर्पोरेट ट्रैवल की प्लानिंग आपकी ज़रूरत के मुताबिक़ पेशेवर तरीक़े से बनाई जाती है।

 

ज़िंदगी में एक बार तो...यह करना है!

  • युंगफ्राउ की ब़र्फ से ढकी चोटियों पर खड़े होकर एल्प्स का विहंगम नज़ारा देखना है।
  • माउंट टिटलिस पर घूमने वाली रोटेअर केबल कार से ब़र्फीली पर्वतमालाओं का अनुभव लेना है।
  • ए़िफल टॉवर की चोटी से पेरिस की रोशनियों की ख़ूबसूरती को निहारना है।
  • सीन नदी पर क्रूज़ करते हुए पेरिस को अलग नज़र से देखना है।
  • वेनिस की नहरों में गोंडोला राइड लेनी है।
  • रोम के कोलोज़ियम के सामने खड़े होकर रोमन साम्राज्य का इतिहास जानना है।
  • पीसा की झुकी हुई मीनार के साथ संतुलन बनाता हुआ मज़ेदार ़फोटो खिंचवाना है।
  • वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स बैसिलिका का वैभव आँखों में बसाना है।
  • एम्स्टर्डम की नहरों में नाव में बैठकर शहर घूमना है।
  • क्यूकेनहॉफ में लाखों ट्यूलिप फूलों के रंग भरे जश्न में खो जाना है।
  • मॉन्टे कार्लो में शानदार यॉट्स और कैसिनो की झलक देखनी है।
  • एडिनबरा कैसल की ़फसील से स्कॉटलैंड की ख़ूबसूरती को निहारना है।
  • जायंट्स कॉज़वे की क़ुदरती चट्टानों पर चलते हुए क़ुदरत का करिश्मा देखना है।
  • स्विस चॉकलेट और फ्रैंच क्रोसाँ का स्वाद उनकी जन्मभूमि में ही चखना है।

 

यादें बनाने वाला आपका सहयात्री - वीणा वर्ल्ड टूर मैनेजर

यूरोप हर दिन एक नया देश, नई भाषा और नया अनुभव लेकर आता है। ऐसे सफ़र में मैं केवल आपके मार्गदर्शक की भूमिका ही नहीं निभाता, बल्कि सफ़र में आपका भरोसेमंद सहयात्री भी बनता हूँ। युंगफ्राउ पर पहली ब़र्फ देखते व़क्त आपके चेहरे पर छाई ख़ुशी, ए़िफल टॉवर के सामने आपकी यादगार तस्वीर, वेनिस की गोंडोला राइड, स्विस पहाड़ों में रेल का सफ़र या एम्स्टर्डम की शाम... इन सभी खूबसूरत और यादगार लम्हों में मैं आपके साथ होता हूँ। स्थानीय मार्गदर्शन, समय संबंधी व्यवस्था, भाषा संबंधी सहायता और यात्रा की हर छोटी-बड़ी बात का ख़याल रखते हुए मैं आपके सफ़र को और आसान बनाता हूँ। आप हर अनुभव को दिल से जी सकें, इसका ख़याल रखना ही मेरी असली ज़िम्मेदारी होती है। इसीलिए वीणा वर्ल्ड के साथ वेस्टर्न यूरोप का सफ़र सिर्र्फ़ अनेक देशों को देखने का सफ़र नहीं रह जाता,बल्कि वह उम्र भर संजोकर रखने वाली यादों का ख़ज़ाना बन जाता है। तो आप कब आ रहे हैं मेरे साथ?

 

इतिहास बदलने वाली धरती

वेस्टर्न यूरोप का सफ़र सिर्र्फ़ कुदरती ख़ूबसूरती, भव्य इमारतों या मशहूर पर्यटन स्थलों को देखना भर नहीं है, बल्कि यह आधुनिक दुनिया गढ़ने वाले इतिहास के निशानों पर चलने का एक अनोखा अनुभव भी है। इंग्लैंड में अठारहवीं सदी में शुरू हुई औद्योगिक क्रांति ने दुनिया को हाथ से बुनाई से बदलकर मशीन-निर्माण की तऱफ मोड़ा। जेम्स वॉट के भाप इंजन ने उत्पादन, परिवहन और व्यापार में क्रांति ला दी। रेलवे का जाल फैलता गया और औद्योगीकरण की लहर यूरोप से पूरी दुनिया में फैल गई। फ्रांस में 1789 में हुए फ्रैंच रिवॉल्यूशन ने आज़ादी, समानता और भाईचारे के विचारों को जन्म दिया। राजशाही के विरुद्ध खड़ी हुई इस क्रांति ने आधुनिक लोकतंत्र, नागरिक अधिकार और संवैधानिक व्यवस्था की नींव मज़बूत की। यूरोप के इतिहास में रोमन साम्राज्य, पुनर्जागरण (रेनेसाँ), ऱिफॉर्मेशन, नेपोलियन का उदय, साथ ही पहला और दूसरा विश्व युद्ध, इन घटनाओं ने पूरी दुनिया के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास की दिशा बदलकर रख दी। जर्मनी ने सिर्र्फ़ इंजीनियरिंग और उद्योग में ही नहीं, बल्कि विज्ञान, दर्शन और मुद्रण क्रांति में भी अनमोल योगदान दिया। योहानेस गुटेनबर्ग के विकसित किए मूवेबल टाइप प्रिंटिंग प्रेस की बदौलत ज्ञान का प्रसार अभूतपूर्व गति से हुआ। अल्बर्ट आइंस्टाइन के वैज्ञानिक विचारों ने आधुनिक भौतिकशास्त्र को एक नई दिशा दी। ऑस्ट्रिया के विएना और साल्ज़बर्ग में मोजार्ट, योहान स्ट्रॉस जैसे दिग्गज संगीतकारों की बदौलत पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत के स्वर्णयुग की रचना हुई। विएना के कॉन्सर्ट हॉल आज भी उस परंपरा को सहेजे हुए हैं। नीदरलैंड्स ने समुद्री व्यापार, कैनाल प्लानिंग और समुद्र से जूझते हुए विकसित की गई जल-प्रबंधन की अद्भुत तकनीक की बदौलत दुनिया को एक नई दिशा दी। इतिहास-प्रेमियों के लिए यहाँ का हर शहर एक खुला संग्रहालय है। लंदन का टॉवर ऑ़फ लंदन, वेस्टमिंस्टर, पेरिस का पैलेस ऑ़फ वर्साय, बर्लिन का ब्रैंडेनबर्ग गेट, विएना का शॉनब्रुन पैलेस, एम्स्टर्डम के यूनेस्को मान्यता प्राप्त नहरें और लक्ज़मबर्ग के क़िले, आज भी साम्राज्यों के उतार-चढ़ाव, क्रांतियों, युद्धों और सांस्कृतिक बदलाव की कहानियाँ सुनाते हैं। इसीलिए वेस्टर्न यूरोप में घूमते हुए आप सिर्र्फ़ देशों को ही नहीं देखते, बल्कि हज़ारों साल के इतिहास, कला, विज्ञान और मानव प्रगति के सफ़र का अनुभव भी करते हैं। यह सफ़र आपको अतीत से जोड़ता है और वर्तमान को और गहराई से समझने का मौक़ा देता है।

 

लाइट्स कैमरा ट्रैवल

ये कहना गलत नहीं होगा कि भारतीयों के मन में यूरोप का सपना संजोने में बॉलिवुड का सबसे बड़ा हाथ है। बड़ी स्क्रीन पर दिखे यूरोप के मनमोहक नज़ारों ने न जाने कितने लोगों के मन में एक दिन वहाँ जाने की चाह जगा दी। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में नज़र आई स्विट्ज़रलैंड की हरी-भरी वादियाँ, बर्फ़ से ढकी पर्वत श्रंखलाएँ और दिलकश रेल यात्राएँ, बेफ़िक्रे में नज़र आया ए़िफल टॉवर, सीन नदी का किनारा और पेरिस का रोमेंटिक माहौल, क्वीन में दिखी पेरिस की गलियाँ, कैफे और एम्स्टर्डम के कैनाल, नमस्ते लंदन और कभी ख़ुशी कभी ग़म में दिखा बकिंघम पैलेस, टॉवर ब्रिज और लंदन का शाही रूप, तमाशा में दिखी कोर्सिका आइलैंड की नीली-सी ख़ूबसूरती, ऐ दिल है मुश्किल में दिखी विएना और पेरिस की ख़ूबसूरत वास्तुकला, तो रॉकस्टार में दिखे प्राग के ऐतिहासिक चौक, पुल और पुराने शहर का सौंदर्य... इन सब दृश्यों ने भारतीय दर्शकों को यूरोप के प्रेम में डाल दिया। कई दशकों से इन फ़िल्मों ने यूरोप की एक सपनों जैसी तस्वीर भारतीयों के मन में बसा दी है। इनके गाने, प्रेम कहानियाँ और यादगार लोकेशन्स सिर्फ़ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि लाखों लोगों के ट्रैव्हल बकेट लिस्ट का हिस्सा बन गए। शायद इसीलिए आज भी कई लोग ए़िफल टॉवर के सामने खड़े होने, स्विस एल्प्स में घूमने, एम्स्टर्डम के कैनालों में नाव से घूमने या लंदन की सड़कों पर चलने का सपना देखते हैं। पर्दे पर देखी गई ये जगहें ख़ुद अनुभव करते व़क्त, ‌‘अरे, यह तो उस फ़िल्म वाली जगह है!‌’ यह एहसास हर पल मन में उमड़ता है। इसीलिए यूरोप में घूमना सिर्फ़ पर्यटन नहीं रह जाता, वह सिल्वर स्क्रीन पर देखे गए सपनों को हक़ीक़त में जीने और उम्र भर साथ रहने वाली यादें बनाने का सफ़र बन जाता है।

 

ज़ायक़ों का सफ़र

यूरोप में किसी भी सीमा को पार करने पर सिर्फ़ भाषा, क़ुदरत या वास्तुकला ही नहीं बदलती, बदलता है वहाँ का ज़ायक़ा भी। वेस्टर्न यूरोप में सफ़र करते व़क्त हर शहर, हर कैफ़े और हर स्थानीय बाज़ार आपको उस देश की खान-पान संस्कृति से रूबरू करवाता है। स्विट्ज़रलैंड में ठंडे मौसम में गरमागरम स्विस चीज़ फॉन्ड्यू या रैक्लेट का लुत़्फ उठाते व़क्त पहाड़ों की ख़ूबसूरती और भी निखर जाती है। पेरिस में सड़क किनारे मौजूद किसी भी कैफे में सुबह की शुरुआत ताज़े फ्रैंच क्रोसाँ के साथ करना या रंग-बिरंगे मैकरॉन्स का स्वाद चखते हुए शहर की गुलज़ार गलियों में घूमना,यह अपने आप में एक अनुभव है।

इटली में हर चौक में असली इटैलियन पिज़्ज़ा, ताज़ी चीज़ों से बना फ्रेश पास्ता और हाथ में जेलातो लिए इत्मीनान से घूमते पर्यटक, यह वहाँ का आम नज़ारा है। विएना के पारंपरिक क़ैफे में क़ॉफी के साथ ऑस्ट्रियन साखरटोर्ट का स्वाद चखते व़क्त उस शहर के सदियों पुराने क़ैफे कल्चर का एहसास होता है। नीदरलैंड्स के स्थानीय बाज़ार में गरमागरम डच स्ट्रूपवॉफल की ख़ुशबू मन मोह लेती है, तो बेल्जियम के चॉकलेट बुटीक में बेल्जियन चॉकलेट चखे बिना सफ़र अधूरा-सा लगता है।

ब्रिटेन में समुद्र किनारे ़िफश एंड चिप्स का लुत़्फ उठाना एक परंपरा ही है, तो दोपहर में आफ़्टरनून टी के साथ स्कोन्स, सैंडविच और मीठे पकवानों का स्वाद लेना ब्रिटिश जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है। इस तरह हर खान-पान के अनुभव से उस देश की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को क़रीब से जाना जा सकता है। इसीलिए वेस्टर्न यूरोप का सफ़र सिर्फ़ आँखों को सुकून देने वाला नहीं होता, बल्कि जीभा के चटख़ारों को भी पूरा करनेवाला होता है।

 

अरे वाह! ये तो मुझे बिल्कुल पता ही नहीं था!

  • स्विट्ज़रलैंड में हर नागरिक को आपातकालीन स्थिति के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • ए़िफल टॉवर गर्मियों में क़रीब 15 सेंटीमीटर ऊँचा हो जाता है, क्योंकि गर्मी से लोहा फैलता है।
  • इटली में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज स्थलों की संख्या सबसे ज़्यादा है।
  • वेनिस में सड़कों से ज़्यादा कैनाल हैं, इसलिए कई जगहों पर नाव ही आवागमन का मुख्य साधन है।
  • नीदरलैंड्स का लगभग एक-तिहाई भूभाग समुद्र तल से नीचे है, फिर भी अत्याधुनिक जल-प्रबंधन की बदौलत वह सुरक्षित है।
  • क्यूकेनहॉफ गार्डन में हर साल क़रीब 70 लाख ट्यूलिप के फूल खिलते हैं।
  • लेक्ज़मबर्ग दुनिया का इकलौता ग्रैंड डची है, जहाँ आज भी ग्रैंड ड्यूक ही राष्ट्राध्यक्ष होते हैं।
  • लाइचेनस्टाइन का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है, फिर भी वह यूरोप के सबसे समृद्ध देशों में से एक है।
  • लंदन में 170 से ज़्यादा म्यूज़ियम हैं, जिनमें से कई में प्रवेश नि:शुल्क है।
  • माना जाता है कि दुनियाभर में मशहूर गोल़्फ खेल का जन्म स्कॉटलैंड में ही हुआ था।
  • वेल्स में अंग्रेज़ी जितनी ही आधिकारिक मान्यता वेल्स भाषा को भी मिली है, और कई गाँवों के नाम वेल्स में ही हैं।
  • नॉर्दर्न आयरलैंड का जायंट्स कॉज़वे क़रीब 40,000 षटकोणीय बेसाल्ट चट्टानों से बना एक प्राकृतिक अजूबा है।

 

Tags:

Post your Comment

Please let us know your thoughts on this story by leaving a comment.

Get in touch with us

Share your details for a call back and subscribe to our newsletter for travel inspiration.

+91

Listen to our Travel Stories

You May also like

पहली उड़ान वाला एहसास
18 mins, read

पहली उड़ान वाला एहसास

Published in Nava Bharat Times. 17th May, 2026 हर परिवार के लिए, और परिवार के हर सदस्य के लिए! हाल ही में सिंगापुर की यात्रा के दौरान बोर्डिंग गेट पर बैठी थी, तभी अचानक मुझे अपनी पहली इंटरनेशनल

ऑस्ट्रेलिया खुशियों भरी यादों का नया सफर... वीणा वर्ल्ड के साथ!
18 mins, read

ऑस्ट्रेलिया खुशियों भरी यादों का नया सफर... वीणा वर्ल्ड के साथ!

Published in Navbharat Times on 10th May, 2026 यहाँ जिंदगी थोड़ी मुस्कुराती है कहते हैं, क्वोका दुनिया का सबसे खुश रहने वाला जानवर है। और जिस पल मैं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के रॉटनेस्ट आइलैंड पर उसक

इश्क विश्क प्यार व्यार
18 mins, read

इश्क विश्क प्यार व्यार

Published in the Sunday Navbharat Times on 12 January, 2025 व्हॅलेंटाईन्स डे की उत्पत्ति चाहे जैसे भी हुई हो, पर यह दिन हमें अपने जीवन में रिश्‍तों को संजोने और प्यार का इज़हार करने की याद दिलाता

Veena World tour reviews

What are you waiting for? Chalo Bag Bharo Nikal Pado!